फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The grand festival of Surya Pooja will begin today with Nahay-Khaay.

Bareilly News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा सूर्योपासना का महापर्व

Sat, 25 Oct 2025 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
The grand festival of Surya Pooja will begin today with Nahay-Khaay.
बरेली। पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार..., हमरो पर होइयो सहाय, हे छठी मईया... जैसे गीतों से शहर गुलजार हो रहा है। पूरब की परंपरा समेटे सूर्योपासना के महापर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ होगी। इसको लेकर छठ घाट से लेकर सरोवर तक सज गए हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी कर ली है। ठेकुआ आदि पारंपरिक पकवान बनाने की भी तैयारी कर रही हैं। 28 अक्तूबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर वह व्रत का समापन करेंगी।
विज्ञापन

बरेली के विभिन्न विभागों में नौकरी करने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों के घरों में उत्सव का माहौल है। हर घर में जोर-शोर के साथ तैयारी चल रही है। शनिवार से शुरू हो रहे पर्व के लिए लोग बाजार से टोकरी, कच्चे बांस के सूप सहित फल और सब्जियां खरीद रहे हैं। व्रत के दौरान शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसलिए गेहूं मंगाकर घरों में धुलकर सुखाया गया है। चक्की की धुलाई के बाद उसकी पिसाई होगी, ताकि दूसरे गेहूं का आटा उसमें न आने पाए। इसी आटे का ठेकुआ बनाकर उसी से अर्घ्य दिया जाएगा। इसी तरह कचवनिया के लिए खास किस्म के चावल खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरब और बिहार के करीब 500 परिवार इज्जतनगर क्षेत्र में रहते है। वह रेलवे काॅलोनी के पीछे नकटिया नदी के किनारे, न्यू माडल काॅलोनी के निकट श्री शिव पार्वती मंदिर के सरोवर में पूजन करते हैं। इसी तरह आईवीआरआई में भी पूजन होता है। इन सभी जगहों पर छठ पूजा की तैयारी की जा रही है। रामगंगा घाट पर भी कुछ लोग पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां घाट और मंदिर के सरोवर की रंगाई-पुताई के साथ सजावट भी शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन बनेगी गुड़-चावल की खीर
इज्जतनगर की नीलम सिन्हा ने बताया कि 25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत होगी। 26 को खरना रहेगा। इसमें गुड़, चावल और दूध की खीर बनती है। इसे व्रती परिवार के लोग खाते हैं। प्रथम अर्घ्य 27 अक्तूबर की शाम को दिया जाएगा। दूसरा अर्घ्य 28 अक्तूबर को सुबह होगा।
मन्नतें पूरी होने पर भरवाया जाता है कोसिया
रुहेलखंड विश्वविद्यालय काॅलोनी में रहने वाले देवेंद्र राम ने बताया कि व्रत के दौरान वह पूरे समाज के लिए खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं। बहुत लोग मन्नतें भी मांगते हैं। पूरी होने पर कोसिया भरवाया जाता है। छठ पूजा में सभी तरह के फल छठी मईया को चढ़ाए जाते हैं। नारियल, अनन्नास, पान के पत्ते व कच्ची हल्दी का अर्घ्य दिया जाता है।

रेलवे स्टेशनों पर बज रहे छठ गीत
बरेली। रेलवे ने अनूठी पहले करते हुए स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण शुरू किया है। इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों को त्योहार की शुभ भावना से जोड़ना और उनके सफर को सुहाना बनाने की दिशा में काम किया गया है। छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भक्तिपूर्ण गीत श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र माहौल का निर्माण कर रहे हैं। बरेली, इज्जतनगर, पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन गीतों से यात्रियों को अपने घर और संस्कृति की सुगंध का अनुभव हो रहा है। इससे उनके सफर में भक्ति और उल्लास का संचार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed