फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The evening of the first sahalag, there is only jam in the city

पहली सहालग की शाम, शहर में जाम ही जाम

Mon, 15 Nov 2021 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
The evening of the first sahalag, there is only jam in the city
सहालग पर किला क्षेत्र में लगा जाम।
अटल सेतु और बदायूं रोड समेत पूरे सिविल लाइंस में लगा भीषण जाम
विज्ञापन

जाम में परेशान होते रहे लोग, नदारद रही ट्रैफिक और थानों की पुलिस
बरेली। देवोत्थान एकादशी से शुरू हुई सहालग की पहली शाम ही लोगों को जाम से जाम से जूझना पड़ा। अटल सेतु और बदायूं रोड समेत पूरा सिविल लाइंस की सड़कों पर रविवार शाम को भीषण जाम लगा रहा।

रविवार को पहली सहालग होने के चलते शाम के समय लोग शादियों में शामिल होने निकले तो सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। जर्जर सड़कों पर गड्ढों के चलते वाहनों की हल्की रफ्तार के चलते शाम छह बजे से ही जाम लगना शुरू हुआ जो रात तक लगा रहा। सिटी स्टेशन रोड पर चौपुला पुल के नीचे से किला क्रॉसिंग तक जाम रहा। लोगों ने अटल सेतु से जाने की कोशिश की लेकिन आगे सड़क पर जाम होने से पुल पर भी जाम लग गया। इसके चलते चौपुला पुल से बदायूं रोड तक जाम लगा रहा। सिविल लाइंस में पटेल चौक से चौपुला की ओर एक लेन बंद होने के चलते जाम लगा रहा। मगर हर जगह ही पुलिस नदारद नजर आई, जिसके चलते पूरे सिविल लाइंस में रात तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed