फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The District Magistrate and Our Personal Matter ... Do not Discuss

जिलाध्यक्ष और हमारा पर्सनल मैटर है.. चर्चा मत कीजिए

Wed, 18 Oct 2017 01:46 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 18 Oct 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate and Our Personal Matter ... Do not Discuss
मंच पर नेतागण्‍ा
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने यूं तो हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया लेकिन बरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर की नाराजगी का जिक्र करते ही असहज हो गए। नवाबगंज की निवर्तमान चेयरपर्सन शहला ताहिर पर कार्रवाई न होने से आहत रवींद्र के अज्ञातवास पर जाने का सवाल करते ही बोले- यह जिलाध्यक्ष और हमारे बीच का पर्सनल मैटर है। इस पर चर्चा मत कीजिए। शहला ताहिर के 15 साल के कामों का ब्योरा मांगा गया है। जांच चल रही है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हार पर कहा, एक-दो हार जीत से असर नहीं पड़ता। पब्लिक सेंटिमेंट्स ऐसे नहीं चलते। जनता ने विधानसभा में 325 सीटें भाजपा को दीं। अब भी नब्ज टटोलो तो लोगों की जुबान पर सिर्फ दो ही नाम हैं- मोदी जी, योगी जी। निकाय चुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। कहा, वह बरेली को 17 करोड़ का दिवाली गिफ्ट देकर जा रहे हैं। इससे सड़कें और गलियां सुधरेंगी। तीन पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। शहर विधायक के क्षेत्र में 11 करोड़ और कैंट विधायक के एरिया में पांच करोड़ के काम होंगे। इस दौरान मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, रवींद्र सिंह राठौर, दुर्विजय सिंह शाक्य, उमेश कठेरिया, प्रदीप पुष्कर, देवेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
दिवाली बाद टूटेंगे साइकिल ट्रैक
नगर विकास मंत्री ने कहा कि सपा ने साइकिल ट्रैक अपने चुनाव प्रचार के लिए बनाए थे। बजट का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया। आज के दौर में चौड़ी सड़कों की जरूरत है। लिहाजा साइकिल ट्रैक तोड़ने के लिए कहा गया है। दिवाली बाद साइकिल ट्रैक तोड़कर सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिताऊ प्रत्याशी को देंगे मेयर का टिकट
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा उसी को टिकट देगी जो जिताऊ होगा। इसमें कैडर या बाहर की कोई बात नहीं है। हमारी पहली प्राथमिकता नगर निगम में भाजपा का मेयर बनाने की है। भाजपा से मेयर के टिकट दावेदार डॉ. राघवेंद्र शर्मा और अनुपम कपूर भी नगर विकास मंत्री से मिले। खत्री समाज के उपाध्यक्ष संजीव मेहरोत्रा ने मंत्री को ज्ञापन देकर खत्री समाज के अनुपम कपूर को टिकट देने की मांग की। इस पर खन्ना ने प्रॉपर चैनल से आवेदन भिजवाने को कहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed