{"_id":"6595c8d7cd9b91129b0f512a","slug":"the-dead-body-of-an-advocate-who-had-gone-on-a-bike-was-found-lying-in-the-canal-bareilly-news-c-4-ali1012-317871-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक से निकले अधिवक्ता का शव नहर में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक से निकले अधिवक्ता का शव नहर में पड़ा मिला
Thu, 04 Jan 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक अधिवक्ता कर्मवीर का फाइल फोटो
नवाबगंज (बरेली)। बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए मंगलवार शाम घर से निकले अधिवक्ता कर्मवीर (35 वर्ष) का शव बुधवार सुबह नहर में पड़ा मिला। अनुमान है कि वे बाइक समेत नहर में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर जांच कराने की मांग की है।
मसीतवलीनगर गांव के कर्मवीर नवाबगंज तहसील में अधिवक्ता थे। वह मंगलवार देर शाम बरौर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। जैसे ही वह बरौर और मसीतवलीनगर के बीच नहर पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह परिजनों को उनका शव नहर में पड़ा होने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नहर से अधिवक्ता का शव बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कोतवाल श्रवण कुमार ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मवीर अपने पीछे पत्नी मिथलेश कुमारी, बेटी गार्गी, बेटा सुमित व तरुण को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई देवेश कुमार और शशिकांत ने थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने जताया शोक
अधिवक्ता कर्मवीर की मौत पर वकीलों ने दुख व्यक्त किया। शोक में सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। इस दौरान बार अध्यक्ष माजिद अली जैदी, सचिव दुष्यंत कुमार, राजीव गंगवार, बुद्धसेन, शैलेंद्र श्रीवास्तव, उमेश गंगवार, शिशुपाल गंगवार, उपेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।