फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The connection was running without a meter for 12 years, SDO filed a report.

Bareilly News: 12 साल से बिना मीटर के चल रहा था कनेक्शन, एसडीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 19 Nov 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The connection was running without a meter for 12 years, SDO filed a report.
आंवला। बिजली निगम के एसडीओ कामेश कुमार ने 12 साल से बिना मीटर के बिजली चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में मोहल्ला खेड़ा निवासी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनको सोशल मीडिया पर जानकारी मिली है कि उनके ऊपर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में महिलाओं के साथ मोहल्ला खेड़ा निवासी अमित शर्मा भी दिखाई दे रहा है। एसडीओ ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह सात बजे अधिशासी अभियंता विश्वास कुमार व विजीलेंस टीम के साथ आरोपी अमित शर्मा के यहां चेक किया, लेकिन बिना मीटर लगे बिजली का उपयोग होता पाया गया। इस बारे में जानकारी करने पर आरोपी द्वारा उल्टे विभाग पर ही आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

2013 से नहीं किया बिल का भुगतान
उसी दिन विभाग ने उनके आवास पर मीटर भी लगवा दिया। साल 2013 से कनेक्शन अमित शर्मा की माता जी रामबेटी के नाम से चल रहा है और आज तक बिल भी नहीं बना है। बिजली का बकाया बिल जमा न करना पड़े। इसके लिए अमित शर्मा ने महिलाओं को एकत्रित कर निगम पर मनगढंत आरोप लगाकर विभाग को बदनाम करने की कोशिश की है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के अमित शर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article