फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The closure of the Chauphula bridge caused traffic jams on the service road.

Bareilly News: चौपुला पुल बंद होने से सर्विस रोड पर लग रहा जाम

Thu, 14 May 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The closure of the Chauphula bridge caused traffic jams on the service road.
बरेली। शहर के व्यस्ततम चौपुला पुल के बंद होने के बाद अटल सेतु की सर्विस रोड पर जाम लग रहा है। यही नहीं जानकारी के अभाव में बदायूं से आने वाले वाहन सवारों को भी लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के चौपुला पुल को मरम्मत के लिए मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बंद कर दिया गया। कार्यदायी संस्था एनएचएआई की तरफ से यहां गर्डर तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। 800 मीटर लंबे पुल की मरम्मत के लिए शासन से एनएचएआई की बदायूं डिवीजन को 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

माहभर पहले पुल के ऊपरी हिस्से की मरम्मत करा दी गई। वहीं, 30 एक्सपेंशन ज्वाइंट पर मरम्मत का कार्य कराया किया जाना बाकी था। इसको बंद इस वजह से नहीं किया गया क्योंकि सिटी स्टेशन पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था। सिटी स्टेशन मार्ग चालू होने के बाद यातायात पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से चौपुला पुल बंद कर दिया गया। यहां 45 दिनों तक मरम्मत चलेगा। स्कूल से पैदल आने वाले कुछ छात्र-छात्राएं चौपुला पुल से आ जा रहे हैं लेकिन वाहन नहीं निकल पा रहे हैं।
सुभाषनगर पुलिया पर फंसे रहे वाहन सवार
डायवर्जन के चलते सुभाषनगर की पुलिया की ओर से बड़ी संख्या में वाहन सवार गुजर रहे हैं। इस वजह से यहां भी दिनभर जाम के हालात रहते हैं। बुधवार को वाहन सवार परेशान हुए।

वर्जन:
20 मई के बाद स्कूल बंद हो जाएंगे। इसके बाद बसों का लोड कम होगा। ई-रिक्शा व ऑटो का रूट तय करके उनको रोकने का प्रयास होगा। वहीं व्यवस्था नियमित होने पर सबकुछ ठीक हो जाएगा। - मुहम्मद अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed