{"_id":"6a3ed95a35df5f8eb30297f4","slug":"the-city-is-set-to-host-a-grand-stage-for-womens-cricket-as-the-ultimate-womens-cricket-league-kicks-off-bareilly-news-c-4-bly1053-913566-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में सजेगा महिला क्रिकेट का महामंच, शुरू होगी द अल्टीमेट विमेंस क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में सजेगा महिला क्रिकेट का महामंच, शुरू होगी द अल्टीमेट विमेंस क्रिकेट लीग
Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। खलीफा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आगामी सप्ताह से द अल्टीमेट विमेंस क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य महिला क्रिकेटर को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का एक बड़ा अवसर प्रदान करना है।
टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। कोच महफूज खान ने बताया वाराणसी, फिरोजाबाद, लखनऊ, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली की टीम का आना तय हो गया है। वहीं फिलहाल कानपुर की टीम से सहमती मिलने के बाद प्रतियोगिता की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। सभी टीमें रंगीन जर्सी (कलर ड्रेस) में मैदान पर उतरेंगी और पूरे मैच सफेद गेंद (व्हाइट बॉल) से प्रीमियम टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे। बाहर से आने वाली टीमों के लिए आयोजकों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें उनके रहने, खाने और ठहरने (लॉजिंग) की बेहतरीन व्यवस्था शामिल है।
टूर्नामेंट की चैंपियन और उप-विजेता (रनर्स-अप) टीमों को ट्रॉफी के साथ-साथ नकद राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को सराहने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और हर मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच जैसे विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।