फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The captured police ran away from the team who had come to remove the encroachment

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े कब्जेदार पुलिस देख भागे

Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
The captured police ran away from the team who had come to remove the encroachment
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।
बरेली। अवैध कब्जे हटाने के लिए जंक्शन रोड पहुंची नगर निगम की टीम से कब्जेदार भिड़ गए। हंगामे की वजह से करीब घंटा भर अभियान थमा रहा तो टीम प्रभारी की सूचना अफसरों ने पुलिस को भेजा। फोर्स को देखकर कब्जेदार रफूचक्कर हो गए। इसके बाद यहां 60 से ज्यादा अवैध कब्जों को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जंक्शन से मालगोदाम जाने वाली रोड पर अवैध कब्जे हटाने पहुंची थी। अभियान शुरू हुआ तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर वे अड़े रहे और हल्ला करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी देने लगे। टीम प्रभारी जयपाल पटेल ने इस पर अपर नगर आयुक्त को सूचना दी तो उन्होंने फोन कर सुभाषनर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हंगामा कर रहे लोग वहां से खिसकना शुरू हो गए। इसके बाद टीम ने अवैध कब्जा कर डाली गए टिन शेड, चबूतरे और दूसरे पक्के निर्माण जेसीबी चलाकर हटवा दिए।
विज्ञापन

मारपीट के बाद सुपरवाइजर ने पार्षद के खिलाफ दी तहरीर
बरेली। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के सुपरवाइजर और वार्ड 78 के पार्षद में गुुरुवार सुबह हाथापाई हो गई। इस घटना के बाद सुपरवाइजर के दूसरे सहयोगी भी भड़क गए। थाना बारादरी में पार्षद के खिलाफ तहरीर दे दी गई। उधर, पार्षद के मुताबिक सुपरवाइजर लोगों से कूड़ा कलेक्शन के नाम पर वसूली कर रहा था। पर्ची से ज्यादा रकम मांग रहा था। लोगों की शिकायत पर उसे समझाने की कोशिश की तो वह कई और कर्मचारियों को साथ ले आया और हमला कर दिया। पार्षद का कहना है कि उन्होंने कोई हाथापाई नहीं की। उनके बचाव में आए किसी व्यक्ति ने उसे मारा। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed