फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bullies beat the monk with tongs, kept a gun on the temple

दबंगों ने साधु को चिमटे से पीटा, कनपटी पर रखा तमंचा

Sun, 20 Feb 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat the monk with tongs, kept a gun on the temple
बरेली। सेतुबंध रामेश्वर मंदिर के साधु भगत गिरि ने रामलीला मैदान निवासी रमेश कुमार उर्फ टीनू कश्यप और चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट और कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाने के आरोप में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। भगत गिरि का कहना है कि वह वैध गिरि के चेले हैं और दशम जूनी अखाड़ा के सदस्य हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि 15 फरवरी की रात जब वह मंदिर के लिए धूपबत्ती लेने गए तो रमेश कुमार उर्फ टीनू कश्यप ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और अपने मंदिर में पुजारी बनने को कहा। उन्होंने मना किया तो वह आक्रामक हो गया और गालियां देते हुए तमंचे के बल पर कमरे में खींच ले गया। वहां उसने चार अन्य व्यक्तियों के साथ उन्हें चिमटे से पीटा। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वाले जमा हुए तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

फिर 16 फरवरी की रात जब वह मंदिर में लेटे थे तो टीनू कश्यप दीवार कूदकर अंदर आ गया और उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। पुलिस में शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उससे जान का खतरा बताया है। सुभाषनगर पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगत गिरि ने अपनी शिकायत में कहा है कि टीनू कश्यप दबंग और भू माफिया है। कई साल पहले उसने सुभाषनगर में एक महिला को नग्न करके दौड़ा दौड़ाकर पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed