{"_id":"69b1b87281cbd72dba00d527","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-on-the-side-of-the-highway-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102892-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवका का शव
Thu, 12 Mar 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। गांव रजऊ परसपुर में हाईवे किनारे पेड़ पर गमछे से शाहजहांपुर जिले के निवासी युवक का शव लटका मिला। लोगों ने बुधवार सुबह उसको देखा। युवक के पैर और घुटने जमीन पर टीके थे। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सूचना पर बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गई पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। शव की पहचान शाहजहांपुर के खुदागंज के मवैया पट्टी निवासी विष्नू (42) के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचना दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
हत्या करके लटकाने की आशंका
क्षेत्रवासियों ने बताया कि जमीन से करीब तीन फीट की ऊंचाई पर टहनी से गमछा बांधकर युवक के गले में फंदा पड़ा था। पैर और घुटने जमीन पर टिके हुए थे। लोगों में चर्चा है कि हत्या करके शव को लटकाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन,
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या है या आत्महत्या, यह साफ होगा। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। - संदीप सिंह, सीओ, फरीदपुर