{"_id":"681a81fce757579f96077414","slug":"the-body-of-a-girl-missing-for-two-days-was-found-in-a-drain-bareilly-news-c-4-lko1064-634508-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन से लापता बच्ची का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन से लापता बच्ची का शव नाले में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। नई बस्ती ताड़गंज में चार साल की बच्ची का शव घर से कुछ दूर नाले में पड़ा मिला। बच्ची दो दिन से लापता थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
अलीगंज बस स्टैंड के पास मोहल्ला नई बस्ती ताड़गंज निवासी गुड्डू की चार साल की बेटी इनाया शनिवार दोपहर घर के बाहर खेलने गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आई।
परिजनों बेटी की चिंता हुई तो उन्होंने काफी देर तक बेटी की तलाश की। बेटी के न मिलने पर उन्होंने सोमवार को थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने बच्ची की तलाश में टीम गठित कर दी। मंगलवार सुबह दस बजे मोहल्ले की ही महिलाएं जब खेत में घास काटने गईं तो उनको वहां से गुजरने वाले नाले में ऊपर बच्ची का कीचड़ में सना शव उल्टा पड़ा दिखाई दिया। शव के ऊपर मक्खियां भिनभिना रही थीं।
विज्ञापन
सूचना पर बच्ची के परिजन आ गए और उन्होंने शव पहचान लिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह व नगर पालिका चेयरमैन आबिद अली भी पहुंच गए। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।
आशंका है कि खेलते समय बच्ची नाले में गिर गई होगी और रविवार रात हुई बारिश के बाद नाले में बहाव के साथ शव पानी के साथ आगे बह गया होगा। पिता गुड्डू ने बताया कि उनके दो बेटियां हैं जिनमें इनाया बड़ी बेटी थी। संवाद