फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The benefits of wide roads were explained by showing a video, and the traders agreed.

Bareilly News: वीडियो दिखाकर बताए चौड़ी सड़के के फायदे, सहमत हुए व्यापारी

Wed, 25 Mar 2026 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The benefits of wide roads were explained by showing a video, and the traders agreed.
बरेली। व्यापारियों व निगम के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त हो गया। नगर निगम ने बैठक में व्यापारियों को वीडियो दिखाकर सड़क चौड़ीकरण के फायदे बताए। तीन घंटे चली बैठक के बाद व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने पर सहमति जता दी हैं। अब जल्द ही वहां पर अतिक्रमण हटाने के साथ सीएम ग्रिड का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम के अधिकारी व्यापारियों के साथ लल्ला मार्केट के पास बैठक की और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। व्यापारियों को पहले एलसीडी पर सीएम ग्रिड से होने वाले चौड़ीकरण की वीडियो दिखाई गई, जिसमें चौड़ीकरण होने के बाद रोड को दिखाया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि अगर रोड चौड़ी होगी तो उन्हीं का फायदा होगा और उनकी जगह की कीमत भी बढ़ेगी। कई व्यापारियों ने कहा कि रोड पर फुटपाथ बहुत बड़ा है इसे छोटा करना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि सभी चीजें मानकों के अनुरूप मनाई जाएगी। परियोजना की लंबाई करीब 2.4 किलोमीटर है। इसकी विशेषताएं सड़क का उच्चीकरण, भूमिगत वर्षा जल व सीवर की व्यवस्था, भूमिगत विद्युत लाइन का कार्य, पाथवे, स्ट्रीट लाइट्स, लैंडस्कैपिंग समेत अन्य कार्य होने है। इसकी लागत करीब 47.74 करोड़ रुपये है। व्यापारियों ने कहा कि शहर के कई फुटपाथ पर अवैध कब्जे कर लिए गए है, लेकिन निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बैठक में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव राठी, पार्षद शालिनी जौहरी, उमान रजा, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
जल्द शुरू होगी कार्रवाई
- निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही वहां पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा। जिन दुकानों पर चिन्हीकरण किया गया है वहां पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। व्यापारी भी इसके लिए सहमति दे दी है। कई व्यापारियों का आरोप था कि उनके दुकान पर ज्यादा गलत नाप की गई है तो निगम ने उन्हें नक्शा दिखाकर शांत कराया। करीब 3 घंटे तक बैठक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नैनीताल रोड की भी होगी नपाई
- सीएम ग्रिड योजना के दौरान पीलीभीत रोड का नपाई होने क बाद अब नैनीताल रोड की भी नपाई कराई जाएगी, जिससे वहां भी काम शुरू हो सके। बताया जा रहा है कि वहां भी टीम पहुंचने के दौरान लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन अब वहां भी व्यापारियों की सहमति ली जाएगी, जिसके बाद वहां का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed