फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The beneficiary will get nutrition only after his face is matched

Bareilly News: लाभर्थी के चेहरे का मिलान होने पर ही मिलेगा पुष्टाहार

Mon, 16 Jun 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The beneficiary will get nutrition only after his face is matched
बरेली। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, धात्री, गर्भवती व किशोरियों को पोषण ट्रैकर पोर्टल के माध्यम से चेहरे की पहचान होने के बाद ही पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। जिले में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र है। इन केंद्रों को संचालित करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। उनके माध्यम से अभी लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया जा रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए विभाग खुद को अपडेट कर रहा है। इसके तहत अब लाभार्थियों के फोटो खींचकर पोषण ट्रैकर पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। ऐसे में अब चेहरे की पहचान होने पर भी पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिला है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पोषण ट्रैकर पोर्टल के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी को शासन स्तर से प्रशिक्षण दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed