फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The administration showed its strength to teach a lesson to the miscreants

Bareilly News: खुराफातियों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन ने दिखाया दम

Tue, 23 Jul 2024 06:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
The administration showed its strength to teach a lesson to the miscreants
बरेली। शाही के गौसगंज गांव में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई नजीर के तौर पर पेश की गई। ग्रामीणों के मामूली विवाद को कुछ खुराफातियों ने तूल देकर दो समुदायों के बीच का संघर्ष बना दिया तो प्रशासन ने भी उसी तरीके से जवाब दिया। संकरी गलियों में बुलडोजर मकानों को तोड़ता रहा। अभी पांच और मकान तोड़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गौसगंज हिंसा में घायल तेजपाल की मौत से एक समुदाय के लोग काफी गुस्से में थे। लोगों के दिलों का गुबार भांपकर अधिकारी सुबह ही गांव में पहुंच गए थे। तोड़फोड़ के लिहाज से बुलडोजर भी मंगा लिया गया था। पहले योजना थी कि अंतिम संस्कार के बाद या मंगलवार को तोड़फोड़ शुरू की जाए, पर ग्रामीणों के गुस्से से बने दबाव के बाद सोमवार को ही कार्रवाई कर दी गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पीआरडी जवान बख्तावर का मकान लगभग पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बख्तावर को लेकर एक पक्ष के लोगों में खासा रोष था। बताया गया कि पीआरडी में होने की वजह से उसकी थाने में अच्छी पकड़ थी। गांव में छोटा-मोटा विवाद होने पर वह अपने हिसाब से कार्रवाई कराता था।
विज्ञापन

खासकर एक समुदाय के लोगों को फंसाने में उसकी खास रुचि रहती थी। पुलिस भी उसी की बात को प्राथमिकता देती थी। इसीलिए ताजिया निकालने के दौरान गलत रास्ते पर उसे ले जाने की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। उल्टे शिकायतकर्ताओं को ही डपटकर भगा दिया था। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद बख्तावर के करीबी सिपाही नफीस अहमद को निलंबित कर दरोगा समेत चार को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनके घरों में हुई तोड़फोड़
धनेटा शीशगढ़ रोड पर बने इरशाद एवं आरिफ का जीना बुनियाद अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किए गए थे। वहीं, विवाद का साजिशकर्ता बख्तावर, बाबू, हसन अली, कादर अली, हनीफ, हसीन और रियासत के घरों का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत ने अपनी भूमि पर पाया। यहां ग्राम पंचायत टीम की ओर से लाल निशान लगाए गए थे। सभी दस मकानों को संकरी गलियों में बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि कुल 15 मकान चिह्नित किए गए हैं। रास्ते में मलबा गिरने से बुलडोजर को आगे ले जाने में दिक्कत हो रही थी। अब मलबा हटवाकर बाकी अतिक्रमण भी ढहाया जाएगा।
-----
इन थानों की पुलिस पहुंची
सुबह ही शाही, शीशगढ़, देवरनिया, शेरगढ़, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, बिथरी चैनपुर, भुता थानों की पुलिस गौसगंज पहुंच गई। दो गाड़ियों में भरकर पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंच गए थे।

----
विधायक और एसपी ने दिया भरोसा
तेजपाल की मौत के बाद गांव में आक्रोश को देखते हुए मीरगंज विधायक डाॅ. डीसी वर्मा व एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने आरोपियों के खिलाफ और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आप लोग अंत्येष्टि करें। आरोपियों की रिश्तेदारियों में दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को भी कुछ लोग पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed