फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temporary workers strike continues

Bareilly News: अस्थायी कर्मचारियों का धरना जारी

Fri, 23 Jun 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Temporary workers strike continues
बरेली। बरेली कॉलेज में कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले चल रहा धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अस्थायी कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उनका वेतन न बढ़ाने और उनके लिए बढ़ाई गई फीस को भी हड़पने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे साल 2021 से 20 हजार रुपये वेतन देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने वेतन बढ़ाने के लिए फॉर्मों के शुल्क में बढ़ोतरी की, लेकिन इसका भी असर नहीं हुआ। प्रबंधन ने एक बार फिर अस्थायी कर्मचारियों के हित का पैसा हड़प लिया। सिर्फ एक हजार रुपये वेतन बढ़ाने की बात कही गई। सभी कर्मचारियों से जबरदस्ती शपथ पत्र मांगा गया कि वे इससे संतुष्ट हैं। अस्थायी कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। संवाद
विज्ञापन

किसान यूनियन और ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने दिया समर्थन

किसान एकता संघ के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों के साथ वेतन को लेकर जारी विसंगतियां सही नहीं हैं। कॉलेज प्रबंधन को इस पर विचार करना चाहिए। ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के सदस्यों ने उप श्रमायुक्त से मिलकर मामले का समाधान कराने की मांग की। अस्थायी कर्मचारियों की दिक्कतों को जायज ठहराया। कहा कि प्रबंधन को अस्थायी कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करना चाहिए। दोनों ही संगठनों ने कर्मचारियों का समर्थन किया। राजीव पांडे, मुकेश यादव, संजीव गुप्ता, भीकम सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed