फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   team of Mechanical Department defeated Accountant in the inter-departmental cricket competition

Bareilly: अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में यांत्रिक विभाग की टीम ने लेखा को हराया, रामकेश रहे मैन ऑफ द मैच

Mon, 24 Mar 2025 11:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 11:11 AM IST
सार

बरेली के रेलवे स्टेडियम में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें रविवार को यांत्रिक और लेखा विभाग की टीमों के बीच मैच खेला गया। यांत्रिक की टीम ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
team of Mechanical Department defeated Accountant in the inter-departmental cricket competition
विजेता यांत्रिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मंडलक्रीड़ा संघ पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर की ओर से रोड नंबर चार स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को यांत्रिक (समाडी) विभाग और लेखा विभाग की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। इसमें यांत्रिक की टीम ने लेखा विभाग की टीम को सात विकेट से पराजित किया। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेखा विभाग की टीम निर्धारित 15 ओवरों में महज 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें दीपक यादव ने 22 रन, आरके पांडेय ने 19 रन और गौरव पाल ने 18 रनों का योगदान दिया। यांत्रिक विभाग की तरफ से कमल मीणा, रामकेश और भगवान ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


रामकेश मीणा रहे मैन ऑफ द मैच 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यांत्रिक (समाडी) की टीम ने विनीत कुमार के नाबाद 31 रनों और राहुल सैनी के 21 रनों के योगदान के दम पर 10.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया। लेखा विभाग टीम की ओर से प्रमोद मीणा ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब यांत्रिक (समाडी) विभाग के रामकेश मीणा को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान मंडल क्रीड़ा अधिकारी संदीप सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) राजकुमार उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका शरद फर्नांडीस और मोहम्मद वसीम ने निभाई। स्कोरिंग आकाश और कमेंटरी कार्तिक गंगवार, दीपक की ओर से की गई।

इस मौके पर टूर्नामेंट रेफरी माजिद हसन खान ने बताया कि सोमवार को पहला मैच यांत्रिक कारखाना और लोकोशेड के मध्य सुबह 07ः30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दिन का दूसरा मैच टीआरडी और ऑपरेशंस के बीच में सुबह 10:30 बजे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed