फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taylor murder case not solved after 14 months in bareilly

Murder Mystery: बरेली के मानसिक अस्पताल में हुई थी टेलर की हत्या, सवा साल बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

Fri, 18 Aug 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 05:23 PM IST
सार

बरेली के मानसिक अस्पताल में सवा साल पहले टेलर महेश चंद्र की हत्या कर दी गई थी। हत्या कर शव जलाने की घटना सघन सुरक्षा वाले स्थान स्टोर रूम के पास दिन में हुई थी। इस मामले में 82 लोगों के बयान दर्ज हुए, लेकिन हत्या का राजफाश नहीं हो सका। 

विज्ञापन
Taylor murder case not solved after 14 months in bareilly
महेश चंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मानसिक अस्पताल में कर्मचारी महेश चंद्र की हत्या की गुत्थी सवा साल बाद भी सुलझ नहीं सकी है। हत्या कर शव जलाने की घटना सघन सुरक्षा वाले स्थान स्टोर रूम के पास दिन में हुई थी। सीसीटीवी कैमरे कुछ घंटों के लिए बंद मिले थे। सुसाइड नोट ने आत्महत्या की दिशा दी, मगर पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि ने पेच फंसा दिया। पुलिस ने स्टाफ और अधिकारियों से लेकर पोस्टमार्टम टीम तक 82 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। कई नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर भी तार जोड़ने की कोशिश की। सफलता अब तक हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन


सीबीगंज के जौहरपुर निवासी महेश मानसिक चिकित्सालय में अटेंडेंट के पद पर थे। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ड्रेस सिलने का काम भी करते थे। 19 अप्रैल 2022 को महेश चंद्र का शव स्टोर रूम के पास जली अवस्था में मिला। बाहर से ताला लगा था। पत्नी गुलमा देवी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे पति रोज की तरह ड्यूटी गए थे। दोपहर में किसी काम से बेटे अखिलेश ने कॉल की तो फोन नहीं उठा। अस्पताल में ही कार्यरत परिचित को फोन किया तो उन्होंने खुद को छुट्टी पर होना बताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी के 'पाप' से मिटा सुहाग: 'मुझे इसे अपनी घरवाली कहने में घिन आती है', सुसाइट नोट लिख बृजनंदन ने लगाई फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक कॉल न उठने पर बेटा और कुछ लोग अस्पताल गए। जिस कमरे में बैठकर वह ड्रेस सिलते थे, उस कमरे में बाहर से ताला लगा मिला। तोड़कर अंदर गए तो स्टोर रूम परिसर के पास जला हुआ शव मिला। उन्हीं लोगों ने शव पहचाना, जो अवकाश पर होने की बात कह रहे थे। अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। गुलमा ने बताया कि उन्हें स्टाफ के ही कुछ लोगों पर शक हमेशा रहा। उन्हें इंतजार है कि पुलिस कब सही खुलासा करेगी। एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार भी मामले में रिपोर्ट मांग चुके हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हैंड राइटिंग मिलान ने उलझाया

घटना के बाद पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें परेशान होकर खुद ही जीवन समाप्त करने की बात कही गई थी। पूर्व विवेचक इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने जांच में पाया कि बेटी की शादी व बेटे की बीमारी के लिए महेश ने कर्ज लिया था। पुलिस ने यह पत्र फोरेंसिक लैब भेजा। परिवार व स्टाफ से लेकर महेश चंद्र के हस्तलिखित दूसरे कागजात भी भेजे गए। पुलिस के मुताबिक लैब से रिपोर्ट मिली कि सुसाइड नोट महेश ने ही लिखा है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान लेती पर तीन डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि और फिर शव जलाने का जिक्र था।

इन सवालों के नहीं मिल रहे जवाब

  • हत्या की गई तो सुसाइड नोट में महेश की हैंड राइटिंग क्यों? क्या मारने से पहले उनसे लिखवाया गया?
  • सुबह करीब नौ बजे महेश के अस्पताल में घुसने के कुछ मिनट बाद ही सीसीटीवी कैमरे बंद क्यों हो गए?
  • परिसर में शव जला मगर आसपास के कमरों में बैठे लोगों को आखिर पता क्यों नहीं चला?

अस्पताल प्रशासन ने दी क्लीनचिट

मानसिक अस्पताल के प्रभारी निदेशक एसआर वर्मा ने बताया कि इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने भी जांच कराई थी। इसमें किसी कर्मचारी का हाथ नहीं लगता। हालांकि खुदकुशी करना और फिर खुद को जला लेना भी संभव नहीं है। इसलिए मामला हत्या का ही है। पुलिस को सच सामने लाना चाहिए। अस्पताल प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है।

सीन रीक्रिएट कराएगी पुलिस

मुकदमे की विवेचना अब बारादरी थाने के नए इंस्पेक्टर हिमांशु निगम को मिली है। अभी तक के प्रयास में हत्यारोपी सामने नहीं आ सके हैं। ऐसे में सीन को रीक्रिएट कराकर देखा जाएगा। खुलासे के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed