फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tax recovery failed , Door to Door scheme flop

टैक्स वसूली में फेल, डोर टू डोर योजना भी फ्लाप

Thu, 17 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tax recovery failed , Door to Door scheme flop
नगर ‌िननिगम
नगर निगम कार्यकारिणी की बजट बैठक में लक्ष्य से कम टैक्स वसूली और डोर टू डोर कूड़ा योजना के घपले गूंजे। सदस्यों ने मात्र 77 सौ करदाताओं के बिल रिवाइज होने और नई दरें लागू होने के बाद भी लक्ष्य से आधी टैक्स वसूली होने पर सीटीएओ और उनके स्टाफ को कटघरे में खड़ा किया। नगर आयुक्त बोले- करदाता जब इनकम टैक्स खुद जाकर जमा करते हैं तो स्वकर प्रणाली में संपत्ति कर क्यों नहीं अदा करते। डोर टू डोर कूड़ा योजना में हद दर्जे की लापरवाही सामने आई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सदस्यों के सामने स्वीकार किया कि लगातार मनमानी की वजह से ठेकेदारों पर कंट्रोल मुश्किल होता जा रहा है। 
विज्ञापन

 मेयर डा. आईएस तोमर की अध्यक्षता में अपराह्न तीन बजे से महापौर कक्ष में बजट बैठक प्रारंभ हुई। पार्षद राजेश अग्रवाल ने टैक्स का मामला उठाते हुए कहा कि अब तक केवल 77 सौ कामर्शियल बिल रिवाइज कर भेजे गए हैं। 11 महीने तक टैक्स अफसर सोते रहे। 31 मार्च तक वसूली में दो-चार प्रतिष्ठान रोज सील किए जा रहे हैं। आपत्तियों का निस्तारण भी लिखित न होकर मौखिक हो रहा है। बिल न पहुंचने से जो करदाता टैक्स नहीं जमा करेंगे, उनको अप्रैल में दो साल के ब्याज सहित टैक्स देना होगा। पूरे साल मार्च की तरह कर वसूली क्यों नहीं होती। दरों में बढ़ोत्तरी और छापामारी के बाद भी चार साल में सबसे कम 19.98 लाख की कर वसूली पर लेखाधिकारी आरके गौतम ने कहा कि इसमें आठ करोड़ का बिजली समायोजन नहीं जुड़ा है। मेयर ने अगली बैठक में टैक्स के 50 ऐसे केस सदस्यों के सामने रखने को कहा जिनका लिखित या मौखिक निस्तारण किया गया हो। सीटीएओ राकेश सोनकर ने बताया कि 1.40 लाख करदाताओं में केवल 23 हजार ने टैक्स जमा किया है। डोर टू डोर में यूजर चार्ज की वसूली 10 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 5.44 लाख हो पाई। इस पर लक्ष्य घटाकर पांच करोड़ कर दिया गया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि चारो जोन में ठेकेदार कर्मचारियों से सिल्ट उठवाकर करोड़ों का पेमेंट करा रहे हैं। कूड़ा उठ नहीं रहा। सरकारी डीजल के खर्च में भी कमी नहीं आई है। इससे अच्छा है कि ये योजना बंद कर दी जाए। नगर आयुक्त शीलधर यादव ने कहा कि चाहे योजना चालू रखें या फिर बंद कर दें। ये निर्णय आपका है। मेयर ने बोले- कि योजना की मानीटरिंग सख्त करेें। बैठक में उपसभापति रेहान अली, आरिफ कुरैशी, महेंद्र कनौजिया, सुखदीश कश्यप, ऊषा अरोड़ा, रुबी सलीम, गौरव सक्सेना, विपुल लाला, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह, एक्सईएन सतीश कुमार आदि।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed