{"_id":"282d974648c119bcede754a4c47bd5cd","slug":"tax-levied-half-sealed-the-three-establishments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रतिष्ठान सील कर आधा टैक्स वसूला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रतिष्ठान सील कर आधा टैक्स वसूला
बरेली।
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स वसूली अभियान के पहले दिन नगर निगम की टीम ने अपनी सूची में दर्ज बड़े बकायेदारों में से तीन को निशाने पर लिया। विशाल मेगामार्ट, साड़ी संसार और कनिष्क शोरूम सील करने के कुछ घंटे बाद सील को खोल भी दिया गया। बकायेदार जब मेयर से मिले तो पता चला कि नगर निगम के लोग ही उन्हें टैक्स को लेकर भ्रमित किए हुए थे। उनको एसएसमेंट का भरोसा देकर एक तय रकम लगातार ली जा रही थी। इतना बकाया है इसका उन्हें पता तक नहीं था। व्यापारियों के साथ गए तीनों प्रतिष्ठान मालिकों मेयर और नगर आयुक्त से लंबी बातचीत के बाद कुल बकाया का आधा टैक्स जमा करने पर मामला सुलझ गया और दोपहर बाद तीनों प्रतिष्ठानों के ताले खोल दिए गए। बाकी बकाया 31 मार्च से पहले अदा करने को कहा गया है।
कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर के नेतृत्व में छह सदस्यीय वसूली टीम ने पुलिस बल के साथ बुधवार की सुबह विशाल मेगामार्ट, कनिष्क शोरूम और अमाया होटल में चल रहा संसार साड़ी शोरूम सील कर दिया। टीम के मुताबिक विशाल मेगामार्ट पर 74 लाख, संसार साड़ी केंद्र पर 13.25 लाख और कनिष्क शोरूम पर 19 लाख से ज्यादा टैक्स लंबे समय से बकाया है।
विशाल मेगामार्ट के राधेश्याम जुनेजा के अनुसार उनकी बिल्डिंग के दो फ्लोर 2014 में बनकर तैयार हुए लेकिन उस पर मनमाने तरीके से एक्स पार्टी टैक्स 2009 से लगा दिया गया। पार्किंग स्थल पर दो प्रतिशत की टैक्स छूट है। वह नहीं दी गई। वह हर साल चार लाख रुपये टैक्स जमा करते आ रहे हैं। 26 फरवरी को दो लाख का चेक राकेश सोनकर को दे चुके हैं, फिर भी मेगामार्ट सील करने की कार्रवाई कर दी गई। जब नगर आयुक्त से कहा तो वह बोले-आप हाईकोर्ट चले जाइए। तीनों प्रतिष्ठानों के बकायेदार व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता आदि व्यापारियों को साथ लेकर मेयर डा. आईएस तोमर से उनके आवास पर जाकर मिले और कार्रवाई का विरोध जताया। मेयर ने नगर आयुक्त को बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी। आधा टैक्स जमा करने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। विशाल मेगामार्ट से 35 लाख, कनिष्क शोरूम से 9.50 लाख और साड़ी संसार केंद्र से पांच लाख का टैक्स जमा कराया गया। कनिष्क शोरूम और विशाल मेगामार्ट से दो-दो लाख का टैक्स पिछले माह जमा कराया जा चुका है। अभियान में कर अधीक्षक शैली गुप्ता, आरपी सिंह, राजनारायण कमल, विजय कुमार के अलावा पुलिस कर्मी शामिल रहे।