फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tailor hanged himself saying that he ruined his home because of his uncle

Bareilly News: मामा के चक्कर में घर बिगाड़ दिया...बोलकर फंदे से लटका दर्जी

Mon, 11 Aug 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Tailor hanged himself saying that he ruined his home because of his uncle
बरेली। किला के बाकरगंज चौकी क्षेत्र में दर्जी एजाज हुसैन ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। एजाज के मोबाइल से पुलिस को शनिवार रात एक बजे रिकाॅर्ड किया गया वीडियो मिला।
विज्ञापन

इसमें एजाज अपनी पत्नी को संबोधित कर कह रहा है कि तुमने मामा के चक्कर में घर बिगाड़कर रख दिया है। बाकरगंज चौकी प्रभारी वकार अहमद को रविवार दोपहर बारह बजे सूचना मिली कि 52 वर्षीय एजाज हुसैन का शव उनके घर में छत के कमरे में चुनरी से पंखे के सहारे लटका हुआ है। वकार अहमद ने बताया कि वह तिकोनिया मस्जिद के पास बने एजाज के मकान पर पहुंचे। वहां उनका भतीजा मिला जो नीचे बने कमरे में रह रहा था। उसने बताया कि रात में चाचा छत पर अपने कमरे में गए थे। सुबह 11 बजे तक जब वह नीचे नहीं उतरे तो वह ऊपर गया तो पता लगा कि वह फंदे पर लटके हुए हैं। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed