{"_id":"6a6e4d3ed0eb5971d00e5eb8","slug":"swindled-out-of-36000-on-the-pretext-of-turning-5-lakh-into-15-lakh-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104672-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच के 15 लाख कराने के झांसे में 36 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच के 15 लाख कराने के झांसे में 36 हजार रुपये की ठगी
Sun, 02 Aug 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। पांच रुपये का पुराना नोट देने पर 15 लाख रुपये देने का लालच देकर युवक से 36 हजार रुपये की ठगी हुई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
सुडियावा गांव निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि उनके पास बृहस्पतिवार को कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनको बताया कि यदि उनके पास पांच रुपये का पुराना नोट है, तो वे 15 लाख रुपये जीत सकते हैं। लोकेश ने ठगों को नोट का फोटो व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद ठगों ने उनको 15 लाख रुपये जीतने की बात कही। उन्होंने 520 रुपये कर (टैक्स) के नाम पर जमा करने को कहा, जो लोकेश ने कर दिए। फिर 17 हजार रुपये अन्य खर्चों के नाम पर जनसेवा केंद्र से ट्रांसफर कराए। लोकेश के खाते में रुपये नहीं आए, तो ठगों ने 16,500 रुपये और डालने को कहा। लोकेश ने चार बार में यह राशि भी जमा कर दी। बाद में भी रुपये न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ और पुलिस से शिकायत की। इस बाबत सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि ठगी करने वाले आरोपियों की जांच की जा रही है।
मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्डों से 1.68 लाख रुपये की ठगी
हाफिजगंज। लाडपुर उस्मानपुर निवासी सईद अहमद के क्रेडिट कार्डों से मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 1,68,894 रुपये ठग लिए। सईद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सईद अहमद ने बताया कि उनके पास शनिवार को क्रेडिट कार्ड सर्विस सेंटर से कॉल आई। कॉलर ने 5,999 रुपये के बीमा को बंद कराने का झांसा दिया। उसके निर्देशों का पालन करते ही कॉलर ने मोबाइल हैक कर लिया। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 89,027 रुपये और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से 79,807 रुपये निकाले गए। इस बाबत सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने और ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की अपील की है।