फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sweepers on strike... Garbage not picked up from 55 thousand houses

Bareilly News: सफाईकर्मी हड़ताल पर... 55 हजार घरों से नहीं उठा कूड़ा

Fri, 22 Dec 2023 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sweepers on strike... Garbage not picked up from 55 thousand houses
बरेली। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर रहे सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने की वजह से बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। इस कारण शहर के 37 वार्डों के 55 हजार घरों से कूड़ा नहीं उठा। लोग इंतजार करते रह गए। नगर निगम में एकत्र होकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नवंबर का वेतन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने दिनभर नगर निगम में डेरा डाले रखा। बताया कि 27 सितंबर को आनंद साहू की फर्म ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने का काम छोड़ दिया था। नगर निगम ने यूजर चार्ज जमा नहीं करने के आरोप में आनंद साहू की फर्म को काली सूची में डाल दिया है। वे लोग साहू की फर्म में काम करते थे। साहू ने काम छोड़ा तो अपर नगर आयुक्त ने बुलाकर कहा कि 10,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसी भरोसे पर वे काम करने लगे, लेकिन बाद में उन्हें ठेकेदार के माध्यम से ही काम पर लिया गया। अक्तूबर में 24 दिन काम किया पर वेतन सिर्फ 12 दिन का मिला। नवंबर में 26 दिन काम किया, वेतन एक भी दिन का नहीं मिला।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार की ओर से नवंबर के बिल 15 दिसंबर को दिए गए थे, जो मंजूर हो गए हैं। ठेकेदार के खाते में शुक्रवार को रुपये पहुंच जाएंगे। अब ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों के खाते में वेतन का भुगतान करे। इसके लिए उसे निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मोहल्लों से नहीं उठा कूड़ा
नेकपुर, बीरभट्टी, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, शांति विहार, बेनीपुर चौधरी, रामपुर गार्डन, नौमहला, बिहारीपुर, मेमरान, फाल्तूनगंज, सिकलापुर, आजमनगर, आलमगिरीगंज, गंगापुर, शाहबाद, कानूनगोयान, मॉडल टाउन, जनकपुरी, इंदिरानगर, आवास विकास, भूड़, फरीदापुर चौधरी, परतापुर चौधरी, गांधीपुरम, शास्त्रीनगर, रहपुरा चौधरी, रेलवे काॅलोनी, कंजादासपुर, नगरिया परीक्षित, पीरबहोड़ा, आईवीआरआई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed