{"_id":"67ad07ca6ad3d221d30d8981","slug":"sweeper-pretends-to-be-a-doctor-and-molests-a-girl-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100619-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सफाईकर्मी ने डॉक्टर बन युवती से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सफाईकर्मी ने डॉक्टर बन युवती से की छेड़खानी
विज्ञापन
भुता। क्षेत्र के ग्राम अहिरौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी पर डॉक्टर बनकर दवा देने के बहाने युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी है। उस दिन अस्पताल केंद्र पर अवकाश था, लेकिन सफाईकर्मी ने अस्पताल खोल रखा था।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक ही भवन में यूनानी अस्पताल भी है। बुधवार को एक युवती पथरी की दवा लेने पहुंची। अवकाश होने के कारण डॉक्टर व फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे। सफाई कर्मी अस्पताल में था। अस्पताल खुलने के बाद एक गांव की युवती पथरी की दवा लेने पहुंची। सफाई कर्मी खुद को डॉक्टर बताते हुए युवती को दवा देने के बहाने कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने व शोर मचाने पर धमकी देने लगा। तभी पीड़िता ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सफाईकर्मी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विभागी जांच के बाद होगी कार्रवाई
डॉ. अनम खान ने बताया कि अचानक अवकाश का आदेश हुआ था, जिसकी जानकारी स्टाफ को नहीं थी। इसीलिए एक घंटे के लिए अस्पताल खोला गया। युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ.अब्बास ने बताया कि अभी-अभी मामला भी संज्ञान में आया है। अगर सफाई कर्मी ने ऐसा कृत्य किया है, तो जांच की जाएगी। संवाद