{"_id":"5d85172f8ebc3e01656e87a8","slug":"swami-chinmyanand-bareilly-news-bly3770221175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी बोले- तेल मालिश वाला मेरा ही वीडियो, अपने किए पर शर्मिंदा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी बोले- तेल मालिश वाला मेरा ही वीडियो, अपने किए पर शर्मिंदा हूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसआईटी द्वारा तेल मालिश का वीडियो दिखाए जाने के बाद स्वामी चिन्मयानंद ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और कहा कि अपने किए पर वह शर्मिंदा हैं। एसआईटी के प्रमुख आईजी नवीन अरोरा ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद और फिरौती मांगने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद मीडिया को अब तक की हुई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों केसों में बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों केस में जिन लोगों के नाम सामने आए उन पर उसी धाराओं के अनुसार की गई है।
आईजी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उन्हें वह पेन ड्राइव भी मिल गई जिसमें दोनों पक्षों ने कुछ वीडियो थे । पूरी टीम ने सारे वीडियो देखे और संबंधित दोनों पक्षों से सवाल-जवाब किए। तेल मालिश वाला वीडियो स्वामी चिन्मयानंद को दिखाकर उनसे पूछा गया कि इसमें जो शख्स दिखाई दे रहा है क्या वह हैं, इस पर स्वामी ने स्वीकारोक्ति करते हुए कहा कि वह अपने किए पर शर्मिंदा हैं। इसके अलावा संजय आदि को भी वह वीडियो दिखाकर पूछा गया जिसमें फिरौती मांगे जाने की स्वीकारोक्ति हो रही है और होटल में खाना खाने का वीडियो भी दिखाया गया जिसमें संजय आदि ने भी अपनी स्वीकारोक्ति कर ली। उन्होंने बताया कि इसी हिसाब जो-जो व्यक्ति जिस-जिस धारा का अपराधी बनता है उसके खिलाफ उन्हीं धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद उर्फ कृष्णपाल सिंह पुत्र भुवनेश्वरी सिंह निवासी त्योराशि थाना परसपुर गोंडा पर धारा 376 सी, 354 डी,342,506 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में नाम उजागर होने पर थाना तिलहर के गांव बंथरा निवासी संजय सिंह, गाजियाबाद के 301 रिजेंट ब्लॉक सुपरटेक स्टेट सेक्टर-9 कौशाम्बी निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू व मिस-ए (पीड़ित छात्रा) के खिलाफ धारा 385, 506, 201,35 व 67 ए आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संजय, सचिन, विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि चौक कोतवाली पुलिस ने 27 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ पीड़ित छात्रा के पिता की ओर से अपहरण और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी। स्वामी से फिरौती मांगे जाने के मामले की रिपोर्ट स्वामी के वकील ओम सिंह की ओर से 25 अगस्त को अज्ञात में दर्ज की थी। इन्हीं दोनों मामलों की विवेचना एसआईटी कर रही है।
...और इस तरह से जुटाए गए साक्ष्य
एसआईटी ने संबंधित लोगों के बयान लेने के साथ ही हॉस्टल, घटना स्थल, एसएस लॉ कॉलेज, पीड़िता के घर आदि का भ्रमण किया और विभिन्न संस्थानों, बैंकों से संबंधित जानकारियां ली गईं। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों की लोकेशन, मौजूदगी, मोबाइल कॉल डिटेल्स, वाहनों का मूवमेंट, टोल टैक्स बेरियर से जानकारी, रुकने के स्थानों से साक्ष्य और मोबाइल कंपनियों का डेटा, कॉलेज व बैंक के अभिलेख व अन्य जानकारियां कर संबंधितों पर कार्रवाई की।