फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey of the third phase of CM Grid Scheme is complete, work will be done after the approval of the government

Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण का सर्वे पूरा, शासन की मंजूरी के बाद होगा काम

Mon, 09 Jun 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Survey of the third phase of CM Grid Scheme is complete, work will be done after the approval of the government
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत तीसरे चरण का सर्वे पूरा हो गया है। यह प्रस्ताव अभी अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) के पास है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद ईंट पजाया चौराहे से संजयनगर श्मशान भूमि तक सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तीसरे चरण के लिए शासन ने सड़कों का ब्योरा मांगा था। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, श्यामगंज पुल के अंतिम छोर से से ईंट पजाया चौराहा होते हुए संजयनगर श्मशान भूमि तिराहे तक सड़क का सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी यूरिडा के पास है। वहां से मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। इसके तहत सड़काें के चौड़ीकरण के साथ दोनों ओर फुटपाथ बनाएं जाएंगे। यूटिलिटी डक्ट, साइकिल ट्रैक, पार्किंग की व्यवस्था होगी। सीवर, पानी की लाइनों को भी भूमिगत किया जाएगा। निर्माण के दौरान बीच में आने वाले पेड़ों को हटाने के बजाय ट्रांसलोकेट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
सर्वे पूरा हो गया है। प्रस्ताव यूरिडा के पास है। वहां से मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed