फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Surah, recognize the one who fights and is torn to pieces...

Bareilly News: सूरा सो पहिचानिए जो लड़ै दीन, पुर्जा-पुर्जा कट मरे...

Sat, 28 Dec 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Surah, recognize the one who fights and is torn to pieces...
बरेली। माता भाग कौर की ओर से आयोजित श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों की याद में चल रहे कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। इस क्रम में मॉडल टाउन गुरुद्वारा में कीर्तन व गुरमति दरबार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विशेष रूप से श्री दरबार साहिब (अमृतसर साहिब) से आए प्रोफेसर जगरूप सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी कर संगत को निहाल किया। उन्होंने शबद सूरा सो पहिचानिए जो लड़ै दीन, पुर्जा-पुर्जा कट मरे कबहूं न छाड़ै खेत।। पहिला मरण कबूल जीवन की छड़ आस... गाकर संगत को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत रहिरास पाठ से ज्ञानी सुखवंत सिंह ने की। बीबी समर्थ दीप कौर ने शबद चौकी आरती से किया। आखिर में जोगी अल्लाह यार खान की पंक्तियां- बस हिंद में एक तीर्थ है यात्रा के लिए, कटाए बाप ने बच्चे जहां खुदा के लिए... गायन के साथ अरदास हुक्मनामे से दीवान की समाप्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में संगत ने गुरु का लंगर छका। मॉडल टाउन गुरुद्वारा के प्रधान मालिक सिंह कालरा ने बताया कि शनिवार से तख्त श्री केशगढ़ (आनंदपुर साहिब) से पंथ प्रसिद्ध प्रचारक ग्रंथी भाई सुखविंदर सिंह ‘रटौल’ 31 दिसंबर तक शहीदी इतिहास सुनाएंगे। इसका समय सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक और रात को आठ बजे से नौ बजे तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed