{"_id":"6893cae6722fb92ca5055ae9","slug":"sugar-mills-should-provide-action-plan-for-sugarcane-price-payment-bareilly-news-c-4-vns1074-698179-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना मूल्य भुगतान के लिए कार्ययोजना उपलब्ध कराएं चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना मूल्य भुगतान के लिए कार्ययोजना उपलब्ध कराएं चीनी मिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भवन में हुई परिक्षेत्र की बैठक में उप गन्ना आयुक्त ने दिए निर्देश
बरेली। समय से किसानों को गन्ने का भुगतान न देने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई की जाए। यह निर्देश बुधवार को गन्ना भवन में हुई परिक्षेत्र की समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने दिए। इसके साथ ही बकायेदार चीनी मिलों से कहा कि वह भुगतान के लिए कार्ययोजना जिला गन्ना अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
बैठक में बताया गया कि बरेली की बहेड़ी व नवाबगंज चीनी मिल, पीलीभीत की बरखेड़ा और शाहजहांपुर की मकसूदापुर चीनी मिल ने गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। इन्हें पूर्व में गन्ना आयुक्त ने आरसी भी जारी की है। इसके बाद भी भुगतान में तेजी नहीं आई।
बैठक में उपायुक्त ने ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जो किसान समिति के सदस्य नहीं हैं, उन्हें अभियान चलाकर जोड़े।
विज्ञापन
ट्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कहा। योजना के तहत आंवटित लक्ष्य की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मृदा परीक्षण लैब, टिश्यू कल्चर लैब, बायो कंट्रोल लैब के बारे में जानकारी ली। चीनी मिलों से कहा कि अपने क्षेत्र के किसानों के खेतों से मृदा सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजें। संवाद