फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sucide by man

पत्नी के न आने से नाराज युवक ने की खुदकुशी

Thu, 26 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
sucide by man
बरेली। सुभाषनगर की अनुपमनगर कॉलोनी के 28 वर्षीय विनय ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में शरीर में जहर के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

विनय की मां रति अंजली ने बताया कि उनका बेटा एमईएस में चौकीदार था। उसकी शादी दो साल पहले फरीदपुर के मोहल्ला परा की प्रभा से हुई थी। बीस दिन पहले झगड़ा होने पर प्रभा को उसके मायके वाले ले गए। मंगलवार को विनय उसे लेने ससुराल गया था। ससुराल वालों ने उसे भेजने से इनकार कर दिया। विनय के साथ मारपीट भी की। शाम को घर आने के बाद खाना खाए बिना ही वह छत पर सोने चला गया। बुधवार सुबह जब वह ड्यूटी जाने के लिए नहीं उठा तो परिवार वाले उसे जगाने गए तो बेड पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने के कारण नाराज होकर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे मौत हो गई।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था विनय, बहन की करनी थी शादी
विनय की मां ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। चार साल पहले बड़े बेटे अनूप का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इसके बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी विनय के कंधों पर थी। विनय की तीन बहने हैं, इनमें दीपिका और अनामिका की शादी हो चुकी है। विनय को छोटी बहन रिंकी की शादी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed