{"_id":"5e8f6d378ebc3e6fca005e57","slug":"subhash-nagar-seal-silence-all-around-police-impedes-barrier-bareilly-news-bly4022122127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष नगर सील, हर ओर सन्नाटा, बैरियर लगाकर पुलिस ने की नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष नगर सील, हर ओर सन्नाटा, बैरियर लगाकर पुलिस ने की नाकेबंदी
विज्ञापन
पुलिस ने पूरी तौर से सील कर रखा है सुभाष नगर क्षेत्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र को शासन के आदेश पर सील कर दिया गया है। छह जगह बैरियर लगाकर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। जरूरी चीजें अंदर पहुंचाई जा रही हैं। इस बीच एडीजी, डीएम व एसएसपी ने सुभाष नगर के सील क्षेत्र में बैरियर पर ड्यूटी का जायजा लिया।
कोराना पॉजिटिव छह केस मिलने की स्थिति में शासन के निर्देश पर हॉट स्पॉट सुभाष नगर के डेढ़ किमी इलाके को सील कर दिया गया है। यह पंद्रह अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेगा। गुरुवार को यहां छह बैरियर व 12 पिकेट लगाकर काफी फोर्स ड्यूटी कर रही थी। केवल हॉकर व दूध वालों को ही जाने की इजाजत रही। तपेश्वर नाथ मंदिर से लेकर अन्य प्रमुख क्षेत्र सूने पड़े थे। गलियों में सन्नाटा था। कुछेक गलियों में स्थानीय लोग चहलकदमी को निकले तो पुलिस ने घर के अंदर कर दिया। बाहर के लोग अंदर नहीं जा सके तो अंदर के बाहर नहीं आ सके।
एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी फोर्स की ड्यूटी का निरीक्षण किया। यहां टीम का नेतृत्व कर रहे एसपी क्राइम रमेश भारतीय व सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी से स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने खाद्यान्न तथा दूध आदि की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त अभिषेक आनंद व जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए। दमकल की टीम ने नगर निगम के साथ मिलकर सैनिटाइजर की फागिंग की।