फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sub inspector injured in road accident in Bareilly

Bareilly News: कोतवाली के दरोगा सड़क हादसे में घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 19 Oct 2024 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 04:05 PM IST
सार

बरेली कोतवाली में तैनात दरोगा शिव सिंह शनिवार सुबह घायल हो गए। पुलिस ने हादसा बताया। हालांकि लोगों में झगड़ा होने की चर्चा हो रही थी। 

विज्ञापन
sub inspector injured in road accident in Bareilly
घायल दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शनिवार की सुबह सब इंस्पेक्टर शिव सिंह को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मामला हादसे का बताकर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली में दरोगा शिव सिंह की तैनाती है। बताया गया कि सुबह वह सड़क हादसे में घायल हो गए। इस दौरान इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया। जब उनसे हादसे के बारे मे पूछा गया तो दरोगा और उनके परिवार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि दरोगा का किसी से झगड़ा हो गया। मारपीट में उनके चोट लगी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने बताया कि वह सड़क हादसे में घायल हुए हैं। उनके सिर पर चोट लगी है। पुलिस और परिवार ने झगड़े से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed