फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students who are not satisfied with the promotion will get a chance to take the exam.

कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान

Sat, 12 Jun 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students who are not satisfied with the promotion will get a chance to take the exam.
demo photo - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले भी दो सप्ताह से पहले न दें खून
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

बरेली। कोविड संक्रमण और टीकाकरण के बाद रक्तदान से शारीरिक दिक्कतें आने की भ्रामक सूचनाओं से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय चिंतित है। इस तरह की अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने और वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद रक्तदान किया जा सकता है। इससे कोई समस्या नहीं आएगी।
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. यूवी सिंह के मुताबिक, पिछले दिनों कई मरीजों के परिजन ने कोविड संक्रमित होने या टीका लगवाने की बात कहकर रक्तदान करने से इनकार कर दिया था। लोगों का तर्क था कि करीब छह माह तक वह रक्तदान नहीं कर सकते। इस तरह की अफवाहों से रक्तदान में भारी कमी आ गई और देश भर में ब्लड बैंक खाली होने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर सरकार ने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड (नेगवैक) की सिफारिशों के आधार पर गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है किकोविड संक्रमित रहे व्यक्ति रिपोर्ट निगेटिव आने और टीकाकरण कराने वाले 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। पहले जारी एडवाइजरी में 28 दिनों की बाध्यता थी।
विज्ञापन

शोध में 14 दिन बाद नहीं दिखा कोई दुष्प्रभाव

डॉ. सिंह ने बताया कि कोविड टीकाकरण और संक्रमित होने की बात कहकर लंबे समय तक रक्तदान न होने से तमाम लोग जिन्हें रक्त की जरूरत थी उनकी जान जोखिम में पड़ गई। लिहाजा, मंत्रालय ने इस विषय को लेकर विशेषज्ञों से राय ली। शोध में 14 दिन बाद किसी तरह का दुष्प्रभाव न होने का पता चला। इसके आधार पर एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed