{"_id":"5ba3ad18867a557fe9786294","slug":"students-not-take-mdm-on-second-day-after-worms-found-in-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने में कीड़े निकलने से दहशत में बच्चे, दूसरे भी नहीं खाया मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने में कीड़े निकलने से दहशत में बच्चे, दूसरे भी नहीं खाया मिड-डे मील
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीड़े वाला मिड-डे मील खाने से तबीयत बिगड़ने पर सीबीगंज इंटर कॉलेज के बच्चे अब भी दहशत में हैं। उन्हें डर है कि कहीं फिर उन्हें खराब खाना न परोस दिया जाए, इसलिए बच्चों ने बुधवार को एनजीओ द्वारा लाया गया खाना नहीं खाया। पूरा खाना वापस चला गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने एनजीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है।
सीबीगंज इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिड-डे मील में आए दाल चावल में कीड़े निकले थे। जब बच्चों ने कीड़े युक्त खाना खाया तो कई की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। प्रधानाचार्य भानू प्रताप सिंह ने मामले की शिकायत डीएम और डीआईओएस को भेजी। बुधवार को एनजीओ फिर खाना लेकर पहुंचा। खाने में तहरी थी। बच्चों ने इसका विरोध शुरू कर खाना खाने से साफ इंकार कर दिया। बच्चों का कहना था कि इसमें भी कीड़े होंगे। अगर खाया तो बीमार पड़ जाएंगे। बच्चों के विरोध के बाद प्रधानाचार्य ने भी मिड-डे मील लेेने से मना कर दिया। प्रधानाचार्य भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जब बच्चों ने खाना नहीं खाया तो एनजीओ को वापस कर दिया गया। इधर, मिड-डे मील के जिला कोआर्डिनेटर गौरव तिवारी ने एनजीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। जवाब आने के बाद विभाग एनजीओ पर कार्रवाई करेगा।