{"_id":"6185839ab0595854695fa3ff","slug":"student-passing-on-the-track-with-earphones-dies-after-being-struck-by-a-train-bareilly-news-bly4651501106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन लगाकर ट्रैक पर गुजर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन लगाकर ट्रैक पर गुजर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
आकर्षित नाथ (फाइल फोटो)
दिवाली के दिन बुझा घर का इकलौता चिराग, कुदेशिया क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा
बरेली। कुदेशिया क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहे 21 वर्षीय आकर्षित नाथ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। आकर्षित परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर इलाके की बीडीए कॉलोनी में रहने वाले संजय नाथ साइकिल की मरम्मत करते हैं। उनका बेटा आकर्षित बरेली कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह ईयरफोन लगाकर प्रेमनगर क्षेत्र में कुदेशिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था। इसी बीच सिटी रेलवे स्टेशन की ओर से कोई ट्रेन आई तो आसपास के लोगों ने उसे आवाज दी लेकिन वह आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हादसे के बाद ट्रेन रुक गई। ट्रेन में मौजूद जीआरपी के एस्कॉर्ट ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए ट्रेन में लिटा लिया मगर ट्रेन के इज्जतनगर स्टेशन पर पहुंचने तक आकर्षित की मौत हो गई। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से घटना की सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके मोबाइल के जरिये घरवालों को सूचना दी वे मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
संजय नाथ के परिवार में आकर्षित के अलावा उनकी पत्नी रेनू और बेटी रंजना है। दिवाली की तैयारी कर रहे परिवार में इकलौते बेटे की मौत से मातम छा गया। आकर्षित की बहन रंजना ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ पिता के काम में भी हाथ बंटाता था।