{"_id":"5e80d2008ebc3e6fbd5693ea","slug":"student-fell-from-roof-while-robbing-kite-condition-critical-bareilly-news-bly4011276198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग लूटते वक्त छत से गिरा छात्र, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग लूटते वक्त छत से गिरा छात्र, हालत गंभीर
विज्ञापन
आजमनगर में छत से गिरे बच्चे को जिला अस्पताल में लेने से मना करने पर नंगे पैर लेकर भागे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीख सुनकर पहुंचे पिता नंगे पैर ही छात्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, हॉयर सेंटर भेजा
विज्ञापन
बरेली। आजमनगर में रविवार शाम एक छात्र पतंग लूटते वक्त असंतुलित होकर छत से नीचे गिर पड़ा। चीख सुनकर पहुंचे पिता व अन्य परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजनों से उसे भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के आजम नगर में हरी मस्जिद के पास रहने वाला हनीफ उर्फ जैब (10) कक्षा चार के छात्र हैं। उनके दादा की मोहल्ले में ही सिद्दीक कचौड़ी वालों के नाम से मशहूर दुकान है। रविवार शाम अचानक गली से हनीफ की चीख सुनाई देने पर उसके पिता रिजवान व अन्य लोग पहुंचे। वह नीचे लहूलुहान पड़ा था। पिता नंगे पैर ही उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते यहां हॉयर सेंटर ले जाने की सलाह मिलने पर परिजन उसे भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। परिवार की एक महिला ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि शाम को बच्चे इकट्ठा होकर पतंगबाजी कर रहे थे। इस बीच पतंग लूटते वक्त हनीफ का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जा गिरा।