{"_id":"652d510102271548ef062de5","slug":"student-created-drama-of-his-kidnapping-when-father-scolded-in-bareilly-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिता बनाना चाहते हैं कथावाचक, बेटा कर रहा था जेब खाली, डांटा तो रच डाला अपहरण का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिता बनाना चाहते हैं कथावाचक, बेटा कर रहा था जेब खाली, डांटा तो रच डाला अपहरण का ड्रामा
Mon, 16 Oct 2023 08:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:35 PM IST
सार
बरेली में एक छात्र ने अपने अपहरण का ड्रामा रचकर सनसनी फैल दी। उसने दूसरे समुदाय के दो लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने जब जांच की तो उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में त्रिवटीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही अपहरण का ड्रामा रचकर सनसनी फैलाने की कोशिश की। जांच और बयानों से उसकी पोल खुल गई। उसे परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
प्रेमनगर के बालाजी नगर निवासी सुभाष चंद्र शर्मा का 13 साल का बेटा शुभ शर्मा त्रिवटीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। सुभाष ने एसएसपी के यहां पत्र देकर बताया कि सोमवार सुबह उनका बेटा शुभ पैदल विद्यालय जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: मंदिर के सेवादार को हवालात में बंदकर पीटने के मामले में इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बेटे ने बताया कि गुलाबनगर के पास बाइक सवार दूसरे समुदाय के दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों शुभ को लेकर बरेली जंक्शन पहुंचे। जंक्शन पर वह उसको खींचकर ट्रेन की ओर ले जा रहे थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला।
Trending Videos
जांच में सामने आया सच
वहां बदायूं निवासी आशीष व पुनीत ने शुभ को जीआरपी थाने में सौंपकर चाइल्ड लाइन को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को ले आए। एसएसपी दफ्तर के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला व बच्चे से बात की तो मामला फर्जी निकला।

पिता की जेब से निकालता था रुपये
सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि बेटे को संस्कृत विद्यालय में पढ़ाकर उसे कथावाचक या कर्मकांडी ब्राह्मण बनाना चाहते हैं। इस बीच उन्होंने पाया कि बेटी उनकी जेब से रुपये निकाल लेता है। उन्होंने उसे डांटा तो उसने ऐसी हरकत करके सहानुभूति पाने की कोशिश की।