फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against five people including inspector for beating up temple servant in bareilly

Bareilly: मंदिर के सेवादार को हवालात में बंदकर पीटने के मामले में इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 08:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

हाफिजगंज के गांव सिथरा निवासी अनिल वाल्मीकि ने हाफिजगंज थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा, दरोगा सज्जन सिंह, कांस्टेबल हिमांशु समेत पांच लोगों पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया था। जब अफसरों ने नहीं सुनी तो उन्होंने कोर्ट में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Report filed against five people including inspector for beating up temple servant in bareilly
हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश के प्रतिष्ठित नीलकंठ मंदिर के सेवादार को हवालात में बंद कर बेरहमी से पीटने का पुराना मामला फिर चर्चा में है। सीजीएम के आदेश पर तत्कालीन इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा, दरोगा सज्जन सिंह, कांस्टेबल हिमांशु व अंकित समेत पांच लोगों पर बरेली के हाफिजगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हाफिजगंज के गांव सिथरा निवासी अनिल वाल्मीकि ने रिपोर्ट में बताया है कि वह ऋषिकेश केसरी नीलकंठ महादेव मंदिर पर लगभग दो साल से सेवादार हैं। 29 जून को उनके परिवार की एक लड़की को परिचित व्यक्ति के रिश्तेदार ले गए थे। इसकी रिपोर्ट उनके परिवार ने हाफिजगंज थाने पर दर्ज कराई थी। आरोप है कि लड़की को तलाश करने के बाद पुलिस ने परिजनों से नहीं मिलने दिया। उन्होंने ऐतराज जताया तो पुलिस ने उल्टा उन्हीं को कुछ समय हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: डीजीपी के अभियान से इंस्पेक्टर बेखबर, नहीं दे सके जवाब, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अगस्त को जब वह ऋषिकेश से घर लौटे तो दूसरे पक्ष के लोग उन्हें देखकर हंसने लगे। फब्तियां कस रहे थे कि दूसरी लड़की को भी उठा ले जाएंगे, तुम कुछ नहीं कर पाओगे। कह रहे थे इंस्पेक्टर चेतराम हमारी बिरादरी के और दूर के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि कुछ देर बाद दरोगा सज्जन सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आए और उन्हें पीटकर जीप में डालकर थाने ले गए। 

Trending Videos

पुलिस ने पटे से पीटा था 
थानाध्यक्ष ने गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कांस्टेबल अंकित व हिमांशु एक कमरे में ले गए और उन्हें बेंच पर क्रूरतापूर्वक लिटाकर पटे व डंडे से पीटा। फिर उन्हीं का शांतिभंग में चालान कर दिया। पैर की हड्डी भी टूट गई जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। 

आरोप है कि उनकी जेब में रखे 7500 रुपये, बस का टिकट आदि सामान सिपाहियों ने निकाल लिया। उन्होंने बड़े अफसरों से शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। थक हारकर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed