{"_id":"5fc3f7728ebc3e9b977516f7","slug":"struggle-till-rampur-in-search-of-accused-did-not-climb-up-bareilly-news-bly4284870106","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का मामलाः आरोपी की तलाश में रामपुर तक दबिश, नहीं चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का मामलाः आरोपी की तलाश में रामपुर तक दबिश, नहीं चढ़ा हत्थे
Mon, 30 Nov 2020 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में आरोपी देवरनिया के उवैश अहमद की तलाश में रविवार को सीओ बहेड़ी के नेतृत्व में दो टीमों ने रामपुर तक दबिश दी मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं एडीजी कानून व्यवस्था ने भी माना है कि देवरनिया थाने में शनिवार को दर्ज हुआ ये मामला उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पहला है। उन्होंने बरेली पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इधर, बिथरी विधायक ने योगी सरकार के कानून को देश भर में लागू करने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शादी और खास मकसद से धर्मांतरण कराने या दबाव बनाने के मामले में नया कानून बनाया है। शनिवार रात देवरनिया थाने में कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ बहेड़ी यतेंद्र नागर भी रविवार को आरोपी की तलाश में रामपुर तक गए मगर वह नहीं मिला। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसे प्रदेश में पहली रिपोर्ट बताया। बिथरी विधायक पप्पू भरतौल का कहना है कि सीएम योगी ने बेटियों की रक्षा के लिए अच्छा कानून बनाया है। इसे देश भर में लागू करना चाहिए। डीआईजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि जल्दी ही सीसीटीएनएस में नए कानून के आधार पर डाटा दर्ज करा दिया जाएगा। फिर इसे पेन से लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राथमिकता से ऐसे मामलों में रिपोर्ट और गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
यह था मामला : देवरनिया के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने शनिवार को रिपोर्ट कराई कि गांव का युवक उवैश अहमद उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। विरोध पर उन्हें भी धमकाता है। पढ़ाई के दौरान उसका परिचय बेटी से हो गया था। अब वह उस पर अनुचित दबाव बना रहा है। प्रभारी एसएसपी डॉ. संसार सिंह के निर्देश पर देवरनिया इंस्पेक्टर दयाशंकर ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले की इंस्पेक्टर दयाशंकर विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन