{"_id":"69cc391c354ac210f10562f3","slug":"street-food-hit-by-inflation-bareilly-news-c-4-bly1053-854842-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्ट्रीट फूड पर महंगाई की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्ट्रीट फूड पर महंगाई की आंच
विज्ञापन
बरेली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बाद उपजे गैस संकट का सबसे ज्यादा असर स्ट्रीट फूड व शादी समारोह में लगने वाले लाइव काउंटर पर हुआ है। स्ट्रीट फूड संचालकों ने दामों में वृद्धि कर दी है तो शादियों में लाइव काउंटर की संख्या आधी रह गई है, कहीं-कहीं लाइव काउंटर बंद हो गए हैं।
संचालकों का कहना है कि अगर सिलिंडर नहीं मिले तो रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। सिलिंडर न मिलने के कारण बहुत से लोगों ने स्ट्रीट फूड के काउंटर लगाना बंद कर दिए हैं। जो लगा रहे हैं उन्होंने अपने दामों में वृद्धि कर दी है।
शहर में बटलर प्लाजा के पास सबसे ज्यादा स्ट्रीट फूड के कार्ट लगाए जाते हैं। यहां पर कार्ट लगाने वाली अनन्या पांडेय ने बताया कि वह मोमोज, चाय आदि बेचती हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से ही सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। अब सिलिंडर 2500 से 3000 रुपये का मिल रहा है।
विज्ञापन
इतना महंगा सिलिंडर लेकर अगर हम काम करेंगे तो कोई मुनाफा ही नहीं होगा। इसलिए जब बुकिंग का सिलिंडर मिलता है तभी स्टाॅल लगाते हैं। पास ही स्टाॅल लगाने वाले पप्पू ने बताया कि सिलिंडर न मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। ग्राहक रोल, मोमोज आदि के रुपये ज्यादा नहीं देना चाहता।