फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   stray dogs killed ten year old boy in bareilly

बरेली में आदमखोर हुए कुत्ते: सिर से मांस नोच बच्चे को मार डाला; अब तक चार की मौत, घायलों की गिनती नहीं

Wed, 03 May 2023 12:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 May 2023 12:15 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों ने एक और बच्चे की जान ले ली। कुत्तों ने बालक के सिर से मांस नोच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं छह साल के एक बच्चे को गंभीर घायल कर दिया। उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
stray dogs killed ten year old boy in bareilly
अयान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर, बंडिया और खना गौटिया में आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी है। नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायतों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच मंगलवार को कुत्तों ने एक और बच्चे की जान ले ली। कुत्तों ने बालक के सिर से मांस नोच लिया। वहीं छह साल के एक बच्चे को गंभीर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को भगाकर एक बच्चे को बचाया। लोग इतना डरे हुए हैं कि शाम होते हैं यहां सन्नाटा पसर जाता है। बच्चों को घरों से निकलने नहीं देते।

विज्ञापन


सीबीगंज के खना गौटिया के ईदगाह मैदान में मंगलवार शाम गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर लिया। खूंखार कुत्तों को देखकर कई बच्चों ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। इस दौरान खना गौटिया निवासी इरफान के 10 साल के बेटे अयान और खना गौटिया नगर किनारे के मुस्तकीम के छह साल के बेटे अर्श को कुत्तों ने खींच लिया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly : आदमखोर कुत्तों ने ली बालक की जान, सिर नोचकर खा गए, दूसरे बच्चे को किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों ने अयान के सिर का मांस नोच कर खा लिया। अर्श के शरीर से भी कई जगह का मांस नोच लिया। कुत्तों को किसी तरह भगाने के बाद अयान और अर्श को आननफानन परिवार वाले मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने अयान को मृत घोषित कर दिया। अर्श की हालत गंभीर है। अयान के पिता इरफान मजदूरी करते हैं। इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में इससे रोष है।

अब तक चार बच्चों की मौत 

नगर निगम के वार्ड नंबर 25 मथुरापुर में दो साल से नगर निगम ने आवारा कुत्तों का आतंक खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इलाके के लोगों को बच्चों की जान के रूप में इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। एक मार्च को बंडिया निवासी अवधेश गंगवार की दो साल की बेटी परी को आदमखोर कुत्तों ने नोच डाला। बाद में उसकी मौत हो गई। 

15 दिन पहले ही बंडिया निवासी हरीशचंद्र के दस साल के बेटे को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। कुछ ही महीनों में आवारा कुत्ते चार बच्चों की जान ले चुके हैं। कुत्तों के हमलों में घायल होने वालों की गिनती नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ तो लोग निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

बच्चों को निशाना बना रहे कुत्ते 

कुत्तों के झुंड दिन में नहर के पास जंगल में रहते हैं और शाम होते ही बस्तियों का रुख करते हैं। अचानक हमला करने वाले कुत्तों के ये झुंड किसी को संभलने का मौका तक नहीं देते। खासकर बच्चे इन आदमखोर कुत्तों के निशाने पर रहते हैं। क्षेत्र के चमन राजपूत, नरेश, सुनील शुक्ला, करन, चुन्नी लाल आदि का कहना है कि दो साल से बार-बार शिकायतों और चार मौतों के बाद भी नगर निगम ने सुध नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed