फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stoning and firing in Ahiyapur, two injured

अहियापुर में पथराव और फायरिंग, दो घायल

Thu, 03 Sep 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Stoning and firing in Ahiyapur, two injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मजाक के बीच दो गुटों में हुआ विवाद, करीब दो दर्जन राउंड चली गोलियां
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर फोर्स लेकर पहुंचे गांव, रिपोर्ट दर्ज

बरेली/बिथरी चैनपुर। मजाक के बीच ही अहियापुर गांव में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। पत्थर लगने से एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने उनकी ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे पक्ष ने बकरी को गोली लगने की बात कही है। घटना की सूचना पर सीओ श्वेता यादव और इंस्पेक्टर अशोक कुमार फोर्स के साथ गांव पहुुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
बिथरी चैनपुर के गांव अहियापुर में करीब दो महीने पहले बिजनेश यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले के सभी आरोपी अभी जेल में हैं। बुधवार शाम गांव में ही एक दुकान पर बिजनेश का भाई बृजेश चीनी लेने गया। वहां पर किसी ने कहा कि बिजनेश का हत्यारोपी सत्येंद्र जेल से छूटने वाला है, गांव के ही रामनिवास ने भी उसका समर्थन किया। इसको लेकर बृजेश और रामनिवास में विवाद हो गया तो दोनों पक्षों के लोग सामने आ गए और पथराव होने लगा। इस दौरान 20-25 राउंड गोलियां भी चलीं, जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ श्वेता यादव और इंस्पेक्टर अशोक कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। मौके पर घायल मिले बृजेश और देवेंद्र को पुलिस ने उपचार को भिजवाया। फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन सभी फरार हो गए। बृजेश की ओर से थाना बिथरी चैनपुर में रामनिवास, अर्जुन, पंकज और तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने अपनी बकरी को गोली लगने की बात कही है।
विज्ञापन

हत्या के बाद से रात को गांव में रहती है पुलिस
करीब दो महीने पहले बृजेश के भाई बिजनेश की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी गांव में कई हत्याएं हो चुकी हैं। तब से गांव को संवेदनशील मानते हुए रात में दो सिपाही बृजेश के घर पर तैनात रहते हैं। मगर बुधवार को सिपाहियों के पहुंचने से पहले ही गांव में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई थी। एक पक्ष के दो लोग पत्थर लगने से घायल हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - श्वेता यादव, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed