फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stoned parents .. The groom finds a 40-year-old daughter for a 12-year-old daughter.

पत्थरदिल मां-बाप.. 12 साल की बेटी के लिए दूल्हा ढूंढा 40 साल का

Thu, 11 Jun 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Stoned parents .. The groom finds a 40-year-old daughter for a 12-year-old daughter.
शादी - फोटो : अमर उजाला

गांव वालों ने वुमन हेल्पलाइन पर की शिकायत तो पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में, दूल्हे की भी तलाश
विज्ञापन

13 जून को होनी थी शादी, गांव वालों का आरोप- पैसे लेकर तय किया रिश्ता

बिशारतगंज (बरेली)। गांव के लोगों की जागरूकता से सिर्फ 12 साल की किशोरी की जिंदगी अपने ही पिता के हाथों बर्बाद होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल पैसों के लालच में पिता ने उसकी शादी तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति से तय कर दी। वुमन हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद लखनऊ से कार्रवाई का निर्देश आया तो पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया। उस व्यक्ति को भी बुलाया है जो इसी हफ्ते किशोरी के घर बरात लेकर पहुंचने वाला था।
वुमन हेल्पलाइन पर की गई शिकायत में बिशारतगंज के एक गांव के करीब दर्जन भर लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपनी 12 साल की बेटी की बरेली में एक करीब 40 साल के व्यक्ति से शादी तय करने का आरोप लगाया था। गांव वालों ने इस शिकायत में कहा था कि किशोरी के पिता ने उसकी शादी पैसों के लालच में तय की है और 13 जून को बरात आनी है। इस शिकायत के बाद शासन से कार्रवाई का निर्देश मिला तो बुधवार को बिशारतगंज की पुलिस गांव पहुंची। शिकायत करने वाले गांव के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने किशोरी के पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दे दी। गांव वालों ने बताया कि आठ जून को उन्होंने इस मामले में एसएसपी दफ्तर में भी शिकायत की थी लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम प्रधान कमलेश साहू से पूछताछ की तो उन्होंने भी गांव के लोगों की शिकायत सही होने की पुष्टि की, साथ ही 12 साल की उम्र में ही लड़की की शादी करने पर विरोध जताते पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। उसने पुलिस के सामने सफाई दी कि बेटी की शादी उसने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने तय की है। उसका इस मामले में कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुमन हेल्पलाइन पर नाबालिग बच्ची के विवाह की शिकायत की गई है। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। लड़के वालों को भी बुलाया है। लड़की का पिता बेटी की उम्र 17 साल बता रहा है। यह भी कह रहा है कि उसकी पत्नी ने शादी तय कराई है। अगर आरोप सही निकले तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बिशारतगंज

नाबालिग लड़की की शादी तय करने का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। थाने में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। शिकायत अगर सही है तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed