{"_id":"66b16ebd0246a8678d0dd2c4","slug":"station-wise-list-of-109-unfit-and-unauthorized-school-vehicles-prepared-bareilly-news-c-4-lko1018-453755-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनफिट, अनधिकृत 109 स्कूल वाहनों की थानावार सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनफिट, अनधिकृत 109 स्कूल वाहनों की थानावार सूची तैयार
Tue, 06 Aug 2024 06:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आदेश पर डीआईओएस देवकी सिंह ने एसएसपी को अनफिट और अनधिकृत 109 स्कूल वाहनों की सूची उपलब्ध करा दी है। परिवहन विभाग ने इन स्कूल संचालकों को पिछले दिनों अभियान के दौरान नोटिस भी भेजा था। इन वाहनों की पड़ताल रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस,परमिट, प्रदूषण और स्कूल वाहनों के लिए तय नियमों पर की गई है। किसी न किसी विंदु पर ये वाहन खरे नहीं उतरते। सबसे ज्यादा वाहन अनफिट हैं।
अनफिट स्कूल वाहनों की सूची जारी होने के बाद संबंधित स्कूल-कॉलेजों के संचालकों और प्रधानाचार्यों को हिदायत देते हुए कहा गया है कि अगर इन वाहनों को चलते हुए पाया गया तो उसको सीज करने के साथ स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के साथ इसकी जिम्मेदारी थाना और संबंधित पुलिस चौकी के इंचार्ज की भी होगी।
वर्जन
अनधिकृत स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 109 स्कूल वाहन चिह्नित किए गए हैं, जो मानकों के अनुसार नहीं हैं। इसमें काफी अनफिट वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों को चलते हुए पकड़ा गया तो परिवहन विभाग के साथ-साथ पुलिस के स्तर से भी कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन