{"_id":"696c00337824f015de0502b9","slug":"statements-of-female-operator-and-ati-will-be-recorded-tomorrow-bareilly-news-c-4-vns1074-808498-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला परिचालक और एटीआई के कल दर्ज किए जाएंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला परिचालक और एटीआई के कल दर्ज किए जाएंगे बयान
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड डिपो की महिला परिचालक पिंकी कुमारी और सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) अरुण कुमार को सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरएम दीपक चौधरी ने मामले की जांच एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी को दे दी थी।
एटीआई ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी कि वह प्रवर्तन टीम के साथ चेकिंग पर थे। बरेली-काैशांबी के बीच चलने वाली रुहेलखंड डिपो की बस को चेकिंग के लिए रोका तो महिला परिचालक ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। महिला परिचालक ने भी लिखित में शिकायत करते हुए एटीआई पर आरोप लगाए थे। उसका आरोप है कि एटीआई रिश्वत मांग रहा था। उसने अभद्रता की और कलाई मोड़ दी।बस में सवार यात्रियों से भी बदसलूकी की और परिणाम भुगतने की धमकी दी। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को बुलाया गया है। संवाद