{"_id":"669386b719e9252a170a06b7","slug":"ssp-transferred-six-policemen-including-four-sub-inspector-in-bareilly-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: एसएसपी ने दो चौकी प्रभारी और सिपाही को किया लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: एसएसपी ने दो चौकी प्रभारी और सिपाही को किया लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला
Sun, 14 Jul 2024 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:40 PM IST
सार
बरेली में चार दरोगाओं समेत छह पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें दो चौकी प्रभारी और सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि तीन पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने थानेदारों के पेच कसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को सुबह दो चौकी प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि दो दरोगाओं समेत तीन का कार्यक्षेत्र बदला है। एसएसपी की कार्रवाई से महकमे में खलबली है।
विज्ञापन
दरोगा अशोक कुमार का गैर जनपद में तबादला होने के बाद उन्हें बहेड़ी चौकी प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह दरोगा धीरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं प्रशासनिक आधार पर थाना शीशगढ़ के सिपाही बिट्टू सिंह को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा थाना फरीदपुर के दरोगा वीरेंद्र सिंह राणा को विशेष जांच प्रकोष्ठ में भेजा गया। बहेड़ी थाने के दरोगा राम सिंह को मॉनिटरिंग सेल में तैनाती दी है। सिपाही रविंद्र कुमार को थाना कोतवाली से फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है।
विज्ञापन