फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ssp prabhakar chaudhary took against inspector of meerganj police station

SSP ने दरोगा को किया लाइन हाजिर: दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर की कार्रवाई; सीओ को सौंपी जांच

Mon, 26 Jun 2023 07:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 07:32 AM IST
सार

दुष्कर्म पीड़िता ने दरोगा पर आरोपियों के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि दरोगा ने उसे नोटों की गड्ढी थमाई। उसके भाइयों का एनकाउंटर करने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
ssp prabhakar chaudhary took against inspector of meerganj police station
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा पर आरोप है कि उसने पीड़िता पर आरोपी के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया था। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार को थाना मीरगंज के दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को 15 दिन पहले दूसरे समुदाय की महिला प्रधान का ससुर बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने पहले उत्तराखंड के काशीपुर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अपने दो साथियों को सौंप दिया। इन दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को जेला जा चुका है जेल 
पीड़ित किशोरी आरोपियों के चंगुल से बचकर किसी तरह मीरगंज अपने घर लौटी। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई तो इन्हें जेल भेजा गया था। अब इस मामले में पीड़ित किशोरी ने थाने के दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। 

ये भी पढ़ें- संतान न होने पर विवाहिता से ज्यादती: जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

किशोरी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पत्र देकर बताया कि थाने के दरोगा राहुल ने प्रधान के पक्ष में बयान देने और समझौता करने का दबाव बनाया था। उसे नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश की और उसके भाइयों का सड़क पर एनकाउंटर करने की धमकी दी। एसएसपी ने शिकायत की जांच सीओ मीरगंज को देते हुए दरोगा को लाइनहाजिर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed