फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ssp prabhakar chaudhary released whatsapp number for complaints of corruption

Bareilly: पुलिसवाले घूस मांगें तो हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी, गोपनीय रहेगी शिकायतकर्ता की पहचान

Tue, 21 Mar 2023 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 04:15 PM IST
सार

बरेली में पुलिस विभाग को पारदर्शी बनाने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर पुलिस से संबंधित भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत करने की अपील की है। 

विज्ञापन
ssp prabhakar chaudhary released whatsapp number for complaints of corruption
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने व्हाट्सएप नंबर 7983881893 जारी किया है। इस पर लोग पुलिस से संबंधित भ्रष्टाचार के मामलों में गोपनीय शिकायत कर सकते हैं। एसएसपी ने बताया कि एफआईआर कराने, विवेचना, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र व शस्त्र लाइसेंस के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जाए तो इस नंबर पर व्हाट्सएप मेसेज के जरिये सूचना दे सकते हैं। संबंधित साक्ष्य भी इस पर साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन

पीली पर्ची की व्यवस्था भी करा चुके शुरू  

इससे पहले एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने थानों से लेकर पुलिस ऑफिस तक हर फरियादी को उसकी शिकायत की रिसीविंग के रूप में पीली पर्ची देने का विशेष प्रयोग शुरू कराया। यह पीली पर्ची फरियादियों को मिलने लगी है। लोग इसके लिए एसएसपी को धन्यवाद बोल रहे हैं। बता दें कि पीली पर्ची मिलने पर हर फरियादी की शिकायत रिकार्ड में रहेगी। हर शिकायत के बाद यह पर्ची मिलेगी और निस्तारण की स्थिति पीड़ित को बताई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed