फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Prabhakar Chaudhary declared Katri kand accused Saresh Pradhan as land mafia

बरेली SSP की बड़ी कार्रवाई: कटरी कांड का आरोपी सुरेश प्रधान भूमाफिया घोषित, गैंग में 26 गुर्गे शामिल

Sat, 08 Jul 2023 01:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

फरीदपुर इंस्पेक्टर की आख्या पर सुरेश प्रधान और उसके 26 साथियों का भूमाफिया गिरोह पंजीकृत किया गया है। आगरा निवासी पाठक बंधुओं पर भी पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है। सुरेश प्रधान पर आरोप है कि वह गिरोह चलाता है और जमीनों पर जबरन कब्जा करता है।

विज्ञापन
SSP Prabhakar Chaudhary declared Katri kand accused Saresh Pradhan as land mafia
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल की शुरुआत में बरेली के गोविंदपुर की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर सुरेश पाल सिंह तोमर और चंडीगढ़ निवासी परमवीर पक्ष में गोलीबारी में तीन लोग मारे गए थे। परमवीर का गैंग पहले बना दिया गया था, अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सुरेश प्रधान का गैंग चार्ट बनाकर उसे बतौर सरगना घोषित किया है।

विज्ञापन


गोविंदपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश पाल सिंह तोमर और चंडीगढ़ निवासी परमवीर पक्ष में गोलीबारी हुई थी। तीन लोग मारे गए थे। दोनों पक्षों के कई लोगों को जेल भेजा गया था। इस कांड में आगरा के पाठक बंधुओं की भूमिका भी सामने आई थी। इन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पढ़ाई की ऐसी लगन: बारिश के बाद भी निकली स्कूल को, जलभराव में फिसलकर ट्रांसफार्मर से चिपकी; करंट लगने से गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फरीदपुर इंस्पेक्टर की आख्या पर सुरेश प्रधान और उसके 26 साथियों का भूमाफिया गिरोह पंजीकृत किया गया है। आगरा निवासी पाठक बंधुओं पर भी पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है। सुरेश प्रधान पर आरोप है कि वह गिरोह चलाता है और जमीनों पर जबरन कब्जा करता है। सुरेश और उसके गुर्गों को जनपद स्तर पर भूमाफिया घोषित कर गैंग पंजीकृत किया गया है। गैंग लीडर सुरेश प्रधान पर पहले से ही करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पहले कई बार गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।

सुरेश के भूमाफिया गिरोह में यह सक्रिय सदस्य

सुरेश के बेटे विपिन सिंह और विकास सिंह व रोहित सिंह, प्रतुल तोमर, अजीत तोमर (सभी निवासी रायपुर हंस), अजय, राहुल, कुलदीप सिंह उर्फ बड़े, सूरजपाल, सुनील, सुधीर, नन्हे, संजय व मुनेंद्र (सभी निवासी गजसिंहपुर थाना फरीदपुर) त्रिकुनिया भमोरा का रामनरेश, भमोरा के ही मिलक गांव का मुकेश, भमोरा के मजरा मढ़ैया का जगपाल, बदायूं के चित्रांश नगर का अशोक कुमार माथुर, उझानी के गौतमपुरी का अभिषेक, उझानी के भैंसोरा का ओमवीर यादव, कछला पंखिया नगला का लुकमान, बिनावर का ऋषिपाल, गोविंदपुर का रिंकू सिंह, दातागंज बदायूं के बौथरिया का ओमेंद्र यादव व आगरा के विधा नगर निवासी सुभाष पाठक व उसका भाई वीरेंद्र पाठक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कई नए गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। इनमें कटरी के दो भूमाफिया गिरोह भी हैं। गैंग पंजीकृत होने से इनकी नियमित मॉनिटरिंग होती रहेगी जिससे इनकी गतिविधियों के लिहाज से पुलिस अपनी कार्रवाई करती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed