{"_id":"64f57ad5b54f35c42f06f147","slug":"ssp-got-angry-when-inspector-of-cbganj-police-station-releif-to-history-sheeter-in-bareilly-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर ने हिस्ट्रीशीटर को बचाया तो खफा हुए एसएसपी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर ने हिस्ट्रीशीटर को बचाया तो खफा हुए एसएसपी, लगाई फटकार
Mon, 04 Sep 2023 12:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:07 PM IST
सार
सीबीगंज के गांव अटरिया महेशपुर का रहने वाला आबिद अली हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई थानों में रंगदारी, डकैती, दुष्कर्म के करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस की मेहमानी से वह खुलेआम घूम रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में हिस्ट्रीशीटर आबिद अली पर सीबीगंज थाना पुलिस इस कदर मेहरबान है कि दस दिन पहले दर्ज मुकदमे की धाराओं में खेल कर दिया। शिकायत पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर सीबीगंज की क्लास लगा दी और रंगदारी की धारा बढ़ाने के निर्देश दिए। कई जनप्रतिनिधि भी आबिद के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिख चुके हैं। आईजी भी गिरफ्तारी का आदेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
सीबीगंज के गांव अटरिया महेशपुर का रहने वाला आबिद अली हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई थानों में रंगदारी, डकैती, दुष्कर्म के करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद पुलिस की मेहमानी से वह खुलेआम घूम रहा है। अटरिया निवासी शौकत अली ने 15 दिन पहले चुनावी रंजिश व अन्य मामले को लेकर आबिद अली समेत चार के खिलाफ़ रंगदारी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने इसमें केवल एनसीआर दर्ज की। रंगदारी की धारा ही हटा दी गई। फिर आबिद अली का शांतिभंग में चालान किया। तुरंत ही उसकी जमानत हो गई। पीड़ित ने अब इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए रंगदारी की धारा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
गुंडा एक्ट की कार्रवाई दबाई
बताते हैं कि जनप्रतिनिधियों व जनता की शिकायतों के बाद एसएसपी ने पांच दिन पहले आबिद अली के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीबीगंज पुलिस उस आदेश को अभी तक थाने में ही दबाए बैठी है। दोबारा शिकायत के बाद पत्रावली निकाली गई है।
सांसद और मेयर ने लिखा
सुभाष लोधी के शिकायती पत्र पर सांसद संतोष गंगवार ने एक पत्र एसएसपी व बीडीए उपाध्यक्ष को लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि आबिद अली की ओर से कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर बिना नक्शा पास कराए मकान बनाया गया है। इसकी जांच की जाए। महापौर उमेश गौतम ने भी आईजी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कुछ लोगों ने हमसे शिकायत की थी। थाना पुलिस को संबंधित धारा में कार्रवाई कर गुंडा एक्ट लगाने के भी निर्देश दिए हैं।