{"_id":"652baff0fc9f6f3a8802def6","slug":"ssp-ghule-sushil-chandrabhan-transferred-79-inspectors-in-bareilly-2023-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में दूसरा बड़ा फेरबदल: बरेली जिले में 55 चौकी इंचार्ज समेत 79 सब इंस्पेक्टर बदले; देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में दूसरा बड़ा फेरबदल: बरेली जिले में 55 चौकी इंचार्ज समेत 79 सब इंस्पेक्टर बदले; देखें सूची
Sun, 15 Oct 2023 08:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Oct 2023 08:13 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को देखते पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू हो गया है। बरेली में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 79 दरोगाओं का तबादला कर दिया है। इनमें एक महिला दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू हो गया है। दो अक्तूबर को आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बरेली जोन में 97 इंस्पेक्टर बदले थे। बरेली में तैनात 15 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला किया था। अब एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने जिले में 79 अब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया है। इनमें 55 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सिटी सर्किल में समय पूरा कर चुके सब इंस्पेक्टरों को देहात और देहात में तैनात सब इंस्पेक्टरों को सिटी सर्किल में नई तैनाती दी गई है। 25 सब इंस्पेक्टरों को थानों में, एक को साइबर सेल भेजा गया है। थाना किला की सराय चौकी प्रभारी महिला एसआई कोकिल का तबादला गैर जनपद हो जाने के कारण उनको फिलहाल लाइन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इन दरोगाओं का हुआ तबादला