फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya suspended the inspector of shergarh thana in Bareilly

Bareilly News: दरोगा ने आरोपी से निभाई यारी... जांच में कर दिया खेल, एसएसपी ने किया निलंबित

Sat, 06 Jul 2024 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 10:56 AM IST
सार

बरेली में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है।  एसएसपी अनुराग आर्य ने अब शेरगढ़ थाने के दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा पर एक मामले में जानबूझकर ढिलाई बरतने का आरोप है। 

विज्ञापन
SSP Anurag Arya suspended the inspector of shergarh thana in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाने में तैनात दरोगा अली मियां जैदी को मनमानी भारी पड़ी। आरोपी पक्ष से यारी निभाने और विवेचना लंबित रखने में मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दरोगा अली मियां जैदी पर आरोप है कि शेरगढ़ के गांव सिसौना निवासी राजाराम ने 11 अप्रैल को मारपीट की धारा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना दरोगा अली मियां जैदी कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने विवेचना में जानबूझकर ढिलाई बरती। इस बीच इलाज के दौरान 24 अप्रैल को राजाराम के बेटे जयवीर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि विवेचक जैदी ने प्रकाश में आए आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य ही नहीं जुटाया। न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने प्रारंभिक जांच कराई। आरोप पुष्ट होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा अली मियां जैदी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर चौकी प्रभारी भी हो चुके हैं निलंबित 
इससे पहले आंवला क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप में एसएसपी ने रामनगर चौकी प्रभारी पवन कुमार को निलंबित किया था। चौकी प्रभारी ने एक किसान की जमीन पर दूसरे का कब्जा करा दिया था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। इसके बाद दरोगा पर कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed